महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई

उज्जैन। महाराणा उदयसिंह द्वितीय की रानी जयवंता बाई से कुंभलगढ़ राजस्थान में महाराणा प्रताप का जन्म जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को सन 1540 में आज ही के दिन हुआ था। इसीलिए चामुंडा माता चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल सिंह, जिलाध्यक्ष द्रुपदसिंह पंवार, शहर अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, युवाविंग के प्रदेश सचिव दर्शन ठाकुर, युवाविंग के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेकसिंह बेस, युवाविंग के शहर अध्यक्ष आनंदसिंह खींची एवं कोर कमेटी के सदस्य अर्जुनसिंह सिकरवार, राघवेंद्रसिंह भदोरिया एवं अनिलसिंह राजपूत, अनूपसिंह राणा, प्रकाशसिंह परिहार, लाखनसिंह असावत, चंदरसिंह भाटी, इंद्रवीरसिंह तोमर, अंतरसिंह चौहान, मलखानसिंह दिखित,चंद्रभानसिंह चंदेल, ईश्वरसिंह राजावत, राजेंद्रसिंह सोलंकी, राजेंद्रसिंह जोधा, नितिनसिंह गौतम, लोकेंद्रसिंह और राहुलसिंहए सुरेंद्रसिंह सिसोदिया, कृष्णपालसिंह सिसोदिया, इंद्रमणि राजपूत, रविंद्रसिंह एवं सुरेंद्रसिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर महाराणा प्रताप जी की देशभक्ति का पुण्य स्मरण किया। समाजजन ने रविवार की शाम 7 बजे महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर अपने अपने घरों पर दीपक लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम के एसई की तनख्वाह से काटे 50 हजार

Sun Jun 13 , 2021
रामबाबू शर्मा के खिलाफ सूचना आयोग की कार्रवाई उज्जैन। नगर निगम के प्रभारी अधीक्षण यंत्री रामबाबू शर्मा की तनख्वाह में इस महीने 50 हजार रूपए का फटका लगा है। राज्य सूचना आयोग के निर्देश पर उनकी तनख्वाह से 50 हजार रूपए जुर्माना काट लिया गया। सोमवार को इस राशि का […]