बसपा नेता को हत्या कर नदी मेें फेंका था, दोनों आरोपी रिमांड पर

उज्जैन,अग्निपथ। बसपा नेता हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नई बात सामने आई है। दोनों ने कबूला की हत्या अन्य जगह कर लाश को नदी में फेंका था। भाटपचलाना पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोबाइल व खून सने कपड़े जब्त कर दोनों को रविवार शाम एक दिन के रिमांड पर लिया है।

बसपा के रतलाम जिला अध्यक्ष व एलआईसी एजेंट समरथ चौहान की हत्या के आरोपी संतोष बलाई व चतुर्भुज उर्फ चिमन माली को गिरफ्त में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। दोनों ने कबूला की वाट्सअप पर काल के बाद समरथ को घर से निकलते ही पकड़ लिया था। लाठी, लोहे के टोप लगे जूते से पिटाई करने पर मर गया तो पुलिस को गुमराह करने के लिए लाश उसके घर से आधा किमी दूर सूखी नदी में फेंकी थी। खून सने कपड़े व लाठी भी छुपा दी थी।

दोनों के कबूलने के बाद टीआई संजय वर्मा उन्हें घटना स्थल ले गए और उनकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त लाठी, जूते व खून सने कपड़े जब्त किए। उनसे समरथ को बुलाने के लिए उपयोग मोबाइल व जिस मोबाइल में पिटाई करते हुए वीडियो बनाया वह भी जब्त कर लिए।

मामले में और पूछताछ के लिए दोनों को कोर्ट से सोमवार तक के लिए रिमांड पर ले लिया। याद रहे समरथ की 9 जून की रात हत्या कर दी गई थी और 10 जून को उसका शव मिला था।

युवती की भूमिका नहीं मिली

सर्वविदित है संतोष ने प्रेमिका पर बुरी नीयत रखने के कारण समरथ की हत्या की है। वारदात के लिए उसने युवती के वाट्सअप खुद के मोबाइल में स्टाल कर उसी से मैसेज कर समरथ को मिलने के बहाने बुलाया, लेकिन हत्या में युवती की भूमिका नहीं मिलने पर वह कार्रवाई से बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार : चार लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन..?

Sun Jun 13 , 2021
शहर के सबसे बदनाम माधवनगर अस्पताल में चार लोगों की फिर मौत हो गई। इस बार मौत का जिम्मेदार किसे माना जाए। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस मौन है। क्योंकि चीन से मंगवाए गए ऑक्सीजन प्लांट से नए आईसीयू को जोडऩे के लिए एक महिला डॉक्टर के निर्देश पर अस्पताल […]