नागदा में हुई 3.50 लाख की लूट का सनसनी खेज खुलासा: खुद को घायल कर रची थी लूट की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

उधारी चुकाने से बचने के लिए फूफा भी था योजना में शामिल

उज्जैन,अग्निपथ। नागदा में 14 दिन पहले हुई 3.50 लाख रुपए लूट की गुत्थी रविवार को पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस ने आरोपियोंं को हिरासत में लेकर रुपए भी बरामद कर लिए है। खास बात यह है फरियादी ने खुद को चाकू से घायल करवाकर रुपए हड़पने की योजना बनाई थी। साजिश में उसका फूफा और दोस्त भी शामिल थे। मामले का पुलिस सोमवार को खुलासा करेगी।

नागदा स्थित चंबल सागर कॉलोनी निवासी शोएब साथी राहिद व शहवाज ने पुलिस को बताया था कि 31 मई की दोपहर महिदपुर के करीम से 3.30 लाख लेकर बाइक से लौट रहे थे। रुपए उसके रतलाम निवासी फूफा के थे। गांव भड़ला नई आबादी में करीब आधा दर्जन बदमाश शोएब को दो चाकू मारकर रुपए छीनकर भाग गए।

घायल शोएब ने रिपोर्ट में कहा था कि रतलाम निवासी फूफा के कहने पर उनका महिदपुर से पेमेंट ला रहा था। इस सनसीनखेज घटना की पुलिस ने पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला। पता चला कथित लूट की साजिश शोएब और उसके फूफा ने मिलकर बनाई है। षडय़ंत्र में दोस्त भी शामिल थे। पुलिस ने रविवार को सभी को गिरफ्त में लेकर रुपए भी बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पुलिस सोमवार को खुलासा करेगी।

उधारी चुकाने से बचने के लिए योजना

बताया जाता है शोएब के फूफा कबाड़ी है और शोएब महिदपुर में करीम नामक व्यक्ति से उन्हीं का पेमेंट ला रहा था। यह राशि कबाड़ी को कर्जदार को देना थी, लेकिन वह उधारी नहीं चुकाना चाहता था। इसलिए शोएब के साथ मिलकर साजिश रची। शोएब के दोस्त भी मोटी रकम मिलने के कारण योजना में शामिल हो गए।

इनका कहना

फरियादी ने स्वयं लूट की साजिश रची थी। आरोपियों को हिरासत में लेकर रुपये भी बरामद कर लिये हैं। -सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (14 जून 2021)

Sun Jun 13 , 2021
बाजीगरी… अंकों को घुमाकर इस तरीके से लिखना कि वह 5 ही दिखे और 4 भी नजर आये। यह बाजीगरी अगर सीखनी है तो उपभोक्ता भंडार चलाने वालों से सीखी जा सकती है। जिनमें से अधिकतर संचालक कमलप्रेमी हैं। इसलिए 5 को 4 बनाने में डरते भी नहीं है। प्रधानमंत्री […]