माधवनगर हॉस्पिटल में तीन मौतों के जिम्मेदार कलेक्टर और अधीक्षक, दोनों पर दर्ज हो मुकदमा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री पोरवाल ने आईजी से की मांग

उज्जैन, अग्निपथ। माधवनगर अस्पताल में उपचारत लीलाबाई मिश्रा की मृत्यु के मामले में कलेक्टर आशीष सिंह और माधवनगर अस्पताल के अधीक्षक जिम्मेदार हैं। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। उक्त मांग करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भरत पोरवाल ने करते हुए आईजी को ज्ञापन सौंपा है।

आईजी को ज्ञापन देने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्तसिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवव्रत यादव एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक खंडेलवाल की मौजूदगी में भरत पोरवाल ने आईजी को बताया माधवनगर अस्पताल में मरीजों की हालत बिगडऩे की जानकारी लगने पर कलेक्टर आशीषसिंह को मैंने फोन लगाया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया तो मैंने उन्हें टैक्स मैसेज के माध्यम से माधवनगर हॉस्पिटल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ इलाज में बरती जा रही लापरवाही की जानकारी दी थी।

उनका आरोप है कि षडय़ंत्रपूर्वक लीलाबाई को मरवा दिया गया। उनके साथ दो लोगों की जाने भी गई। प्रशासन ने माधवनगर हॉस्पिटल में हुई इन तीन मौतों को भी छुपाया गया। भरत पोरवाल ने मांग की कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए।

हॉस्पिटल में जब लीलाबाई मिश्रा का डबल ऑक्सीजन पर आईसीयू में ईलाज चल रहा था तभी अचानक सुबह 9 बजे आईसीयू से हटाकर जनरल टाईप वार्ड में क्यों शिफ्ट किया गया। 8 घंटे लीलाबाई मिश्रा को आईसीयू से बाहर रखा गया।

भरत पोरवाल ने आरोप लगाया कि आईसीयू से बाहर रखने का षडय़ंत्र कलेक्टर आशीषसिंह और अधीक्षक डॉ. विक्रमसिंह रघुवंशी का था। जिससे लीलाबाई मिश्रा की मृत्यु हुई व दो अन्य मरीजों की जान चली गई उसी रात में। इन मृत्यु के जवाबदार कलेक्टर और अधीक्षक के खिलाफ गैर ईरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए साथ ही मुझ पर माधवनगर थाने में जो झूठा प्रकरण दर्ज करवाया है उसे वापस लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसडीएम ने जिसे सिंहस्थ की जमीन माना वहीं खुली कलाली

Tue Jun 15 , 2021
देशी शराब दुकान के खिलाफ विधायक भी हुए मुखर, अधिकारियों से कहा रोड बनाओ उज्जैन, अग्निपथ। सेंटपॉल स्कूल रोड पर दो दिन पहले खुली देशी शराब की दुकान के मामले में विधायक पारस जैन भी मुखर हो गए है। उन्होंने कलेक्टर आशीषसिंह और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से बात […]