टॉप 10 बदमाशों की पुलिस तैयार कर रही सूची

अपराधों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

उज्जैन, अग्निपथ। अनलॉक के बाद शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए टॉप 10 बदमाशों की सूची तैयार करने के निर्देश देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

एएसपी अमरेन्द्रसिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने जिले के एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आदतन और सक्रिय बदमाशों की धरपकड़ के साथ टॉप 10 बदमाशों की सूची तैयार कर कार्रवाई के निर्देश जारी किये हंै।

अब हर थाने में बदमाशों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। बदमाशों की अवैध संपत्ति का पता लगाकर एक बार फिर से उन्हें तोडऩे का अभियान चलाया जाएगा। वाहन चोरी के मामलों में उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां वाहन चोरी के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। ऐसे स्थानों पर एक टीम को लगाया जा रहा है, जो वाहन चोरी करने वालों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का काम करेगी। बदमाशों और अपराधियों पर अंकुश बनाए रखने के लिये पुलिस अब अपने थाना क्षेत्र में लगातार मुहिम चलाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों का नशे से मुक्त कराने के लिये भी दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। अब तक जो भी बदमाश नशे के कारोबार में सामने आये है, उनका रिकार्ड तैयार कर अब लगातार नजर रखी जाएगी। बैठक के दौरान कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रहते हुए भी लोगों को जागरूक करते रहने और बचाव को लेकर निर्देश जारी किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

4.30 घंटे में हुआ आक्सीजन प्लांट कनेक्ट, एक-दो दिन में उदघाटन

Tue Jun 15 , 2021
मरीजों को सुबह 11 बजे किया न्यूआईसीयू में फिर से किया शिफ्ट उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार की रात को माधव नगर अस्पताल में स्थापित नए आक्सीजन प्लांट की लाइन को फिर से न्यू आईसीयू से जोडऩे का काम शुरू कर दिया गया था। इस दौरान न्यू आईसीयू में भर्ती मरीजों को […]