सुबह चार बजे पत्नी का हथौड़ी से सिर फोड़ा

बीच बचाव करने पर पुत्र व पुत्री को भी किया घायल, आरोपी फरार

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड के एक गांव में मंगलवार तडक़े पति ने पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर दिया। मां को बचाने का प्रयास करने पर उसने अपने पुत्र व पुत्री को भी हथौड़ी मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में पानबिहार चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

चौकी प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार ने बताया कि समीप ही स्थित ग्राम मीण का मोहनलाल भैरवगढ़ क्षेत्र में मजदूरी करता है। सोमवार शाम वह घर आया था। मंगलवार तडक़े करीब 4 बजे शराब पीकर उसने पत्नी राधाबाई (42) से भैरवगढ़ चलने का कहा। राधा के मना करने पर मोहन नाराज हो गया और उसने घर में पड़ी हथौड़ी राधाबाई के सिर पर मार दी।

चीख सुन समीप ही सो रही उसकी पुत्री मानकुंवर (18) व पुत्र सुनील (12) की नींद खुल गई। दोनों ने मां राधाबाई पर हमला करते देख बचाने का प्रयास किया तो मोहन ने उन पर भी हथौड़े से हमला कर दिया।

झगड़े का शोर सुन पड़ोसियों को आते देख मोहन फरार हो गया। राधाबाई, मानकुंवर व सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मोहन पर केस दर्ज कर उसे तलाशा, लेकिन रात तक वह गिरफ्त में नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3.15 किमी सडक़ निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा की जा रही लेटलतीफी : भरावा

Tue Jun 15 , 2021
खाचरौद, अग्निपथ। कस्बा धाकड़ धर्मशाला से रामातलाई तक 3.15 किलो मीटर की 592 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सडक़ का कार्य ठेकेदार द्वारा चींटी की चाल से किया और वर्तमान में सडक़ का कार्य पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद भरावा व कांग्रेस […]