प्रशिक्षण प्राप्त लौटे जवान का पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत

बडऩगर/रुनिजा,अग्निपथ। देश से प्यार करना वाले आज हर युवा का एक ही सपना है कि वह अपने देश के सेवा करें। ऐसे में सेना में सेवा करने का लक्ष्य भी युवाओं में है। शहर के साथ गाँव के युवा भी अपनी मेहनत से सेना में चयनित हो रहे और सम्मान पा रहे हैं।

बनबनी जैसे छोटे से ग्राम के किसान जुवान सिंह कुशवाह के बेटे कमला शंकर ने भी सेना जाने का सपना देखा और पढ़ाई के साथ-साथ सेना की तैयारी की और फरवरी 2020 में उसका चयन सेना में हुआ। अक्टूबर 2020 में 8 माह के प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु भेजा गया।

अपनी आठ माह की ट्रेनिंग पुरी कर जब कुशवाह अपने गाँव लौटे तो बलेड़ी , भाटपचलाना में स्वागत हुआ। वहीं खेड़ावदा बस स्टैंड पर गणेश प्रजापत, बलराम राठौड़, विनायक चौधरी, गणपत राठौड़, गोकुल सेन आदि ने पुष्प माला से स्वागत किया। अपने गृह ग्राम बनबनी में भी ग्राम ग्राम वासियो ने अपने लाड़ले का जोरदार स्वागत किया। कुशवाह ने बताया की वर्तमान में बीए की पढ़ाई भी कर रहा हूं। चार माह की ट्रेनिग अभी और शेष है। उसके बाद पोस्टिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी दस्तावेज तैयार कर डॉक्टर बने शैलेंद्र पाटीदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Tue Jun 15 , 2021
रशिया से पढ़ाई की, मेडिकल काउंसलिंग ऑफ इंडिया की परीक्षा में फैल होने पर फर्जी दस्तावेज बनाकर प्राप्त की नौकरी मंदसौर/भानपुरा, अग्निपथ। भानपुरा के सरकारी अस्पताल में छह साल पहले फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने वाले डॉक्ट र के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो […]

Breaking News