‘टीकाकरण से ही कोरोना मुक्त भारत का निर्माण संभव’

उज्जैन। भारत की अधिक से अधिक आबादी के वैक्सीनेशन से ही कोरोना मुक्त भारत का निर्माण संभव हो पायेगा। वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता हमें स्वस्थ भारत की ओर ले जायेगी।

उक्त विचार माइक्रोबायलॉजी विषय की प्रो. वर्षा कुमावत ने वैक्सीनेशन जागरूकता पर भारतीय कॉलेज में आयोजित वेबिनार में व्यक्त किये। प्रोफेसर कुमावत ने कहा कि वैक्सीनेशन में किसी जीव के कमजोर या निष्क्रिय अंग होते है जो शरीर के इम्युन सिस्टम की पहचान कर बीमारी से लडऩे के लिए एंटीबाडी बनाते है।

वेबिनार में महाविद्यालय की प्राचार्य डा. नीलम महाडिक, एकेडमिक डायरेक्टर डा. गिरीश पण्ड्या ने भी भागीदारी की। इस अवसर पर डा. सीमा दुबे प्रो. दिपिका पाठक, डा. राजकुमारी बाथम, प्रो. दृष्टि चावडा, प्रो. सुरभी चौहान,डा. रेहाना शेख, डा. मेघा शर्मा एवं नवरत्ना राठौर सहित छात्राएं ऑनलाइन उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महावीर इंटरनेशनल ने एन 95 मास्क नगर निगम में बांटे

Tue Jun 15 , 2021
उज्जैन। नगर निगम के सेनेटाजेशन एवं फील्ड में कोरोना आपदा प्रबंधन कार्य में सेवा दे रहे कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए उनके योगदान को देखते हुए महावीर इंटरनेशनल एपेक्स द्वारा उज्जैन केंद्र को भेजे गए एन 95 मास्क उपायुक्त सुबोध जैन को पदाधिकारियों ने सुपुर्द किए। केंद्र अध्यक्ष […]