कोरोना से जंग होगी और तेज, अगले 3 दिनों में केंद्र से राज्यों को मिलेंगी वैक्सीन की 56 लाख डोज

नई दिल्ली(एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग और तेज होने वाली है, क्योंकि राज्यों को जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से 56 लाख वैक्सीन की डोज मिलने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र सरकार अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 56 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध कराएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एंव कल्याण मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की 56,70,350 से अधिक खुराक पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मिल जाएंगी। मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोरोना वैक्सीन की 2,18,28,483 खुराकें अभी भी उपलब्ध हैं।



मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत सरकार (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 27.28 करोड़ (27,28,31,900) से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की जा चुकी है। आज सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इसमें बर्बाद समेत कुल 25,10,03,417 खुराकों की खपत हुई है।

इसमें कहा गया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 2.18 करोड़ (2,18,28,483) से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी भी उपलब्ध हैं। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 26,55,19,251 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। बता दें कि भारत में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ काम को तैयार नहीं नवजोत सिद्धू, राहुल गांधी भी नहीं निकाल पाए समाधान

Thu Jun 17 , 2021
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले रार थामने की हाईकमान की तमाम कोशिशों पर अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसकी बड़ी वजह नवजोत सिंह सिद्धू का डिप्टी सीएम पद का ऑफर ठुकरा देना और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अड़ना बताया जा रहा […]

Breaking News