डॉ. पुराणिक ने विक्रम विवि कुुलसचिव की कुर्सी संभाली

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव के रूप में डॉ. प्रशांत पुराणिक ने गुरूवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार शाम ही उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।

डा. प्रशांत पुराणिक विक्रम विवि में ही राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक है। उनके पास पाणिनी संस्कृत विश्वविद़्यालय के कुलसचिव पद का पहले से चार्ज है। गुरूवार को पदभार ग्रहण के दौरान विक्रम विवि स्टाफ सदस्यों ने डॉ. पुराणिक का स्वागत किया।

गौरतलब है कि विक्रम विवि के कुलसचिव डॉ. यू.एन. शुक्ला का कोरोना की दूसरी लहर के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही उप कुलसचिव डॉ. डी.के.बग्गा के पास विक्रम विवि के कुलसचिव पद का चार्ज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस मौन: कानड़ क्षेत्र में खुलेआम डायरी बनाकर बेची जा रही अवैध शराब

Thu Jun 17 , 2021
कानड़, गौरीशंकर सूर्यवंशी। नगर में शराब संचालक कि दबंगता या प्रशासन का सहयोग खुलेआम दिख रहा है। दैनिक अग्निपथ द्वारा कई बार अवैध रूप से बेची जा रही शराब का खुलासा किया गया है और इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी अवगत कराया गया है, लेकिन फिर भी पुलिस […]