महिदपुर: कॉपरेटिव बैंक के ग्राहक हो रहे परेशान, धूप से बचाव हेतु लाइन में लगा रखे ईट-पत्थर और थैलियां

महिदपुर, अग्निपथ। इन दिनों मानसून के आगमन को देखते हुए खरीफ फसल की बोनी की तैयारी में क्षेत्र का किसान जुटा हुआ है। बाजार में खाद, बीज व कृषि संबंधी सामानों की खरीदारी हेतु किसानी ग्राहकी बनी हुई है। ऐसे में नगदी की आवश्यकता हेतु विभिन्न शासकीय एवं सहकारी बैंकों के बाहर किसानों की खासी भीड़ लगी रहती है ।

इन दिनों सुबह से लेकर दोपहर तक गर्मी में तीखी धूप के कारण बैंकों के बाहर ग्राहक धूप से परेशान होते रहते हैं, लेकिन एसडीओपी कार्यालय के सामने स्थित जिला सरकारी बैंक के बाहर ग्राहकों को तीखी धूप से बचाव हेतु किसी भी तरह की छाया का प्रबंध बैंक प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया। ऐसे में तीखी धूप से बचने के लिए किसानों द्वारा लाइन में स्वयं खड़े होने की बजाए अपनी पासबुक, थैली, ईट, पत्थर निशानी के रूप में रखकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं।

साथ ही स्वयं छांव की तलाश में एसडीओपी कार्यालय के बाहर लाइन में बैठकर समय व्यतीत करते हैं। वहीं कई ग्राहक एसडीएम व तहसील कार्यालय परिसर में पेड़ों की छांव में बैठकर इंतजार करते हैं।

वहीं दूसरी ओर बैंक के ग्राहकों की भीड़ द्वारा एसडीएम व एसडीओपी कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास बगैर मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम कायदों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य शासन एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कौन कराएगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से जंग को तैयार होंगे 1 लाख वॉरियर्स, PM मोदी ने किया एक और महाअभियान का आगाज

Fri Jun 18 , 2021
नई दिल्ली। कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्करों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक क्रैश कोर्स लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने महामारी कोविड-19 को लेकर देश को तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज शुरू किए जा रहे क्रैश कोर्स के जरिए 1 लाख वारियर्स को महामारी का सामना […]