चाकूबाजी में घायल के पुत्र ने आरोपी को धमकाया, बोला मंत्री यादव पर भी चला चुका हूं गोली

वायरल वीडियो में रेमडेसिविर की कालाबाजारी का भी जिक्र, बैंक खाते सीज की चर्चा

उज्जैन,अग्निपथ। संतकबीर नगर में एक सप्ताह पहलेहुई चाकूबाजी की घटना में शनिवार को नया मोड़ आ गया। घायल के पुत्र का एक आडियो सामने आया, जिसमें वह आरोपी को धमकाने के लिए मंत्री डॉ. मोहन यादव पर पूर्व में गोली चलाने का दावा कर रहा है। वहीं रेमडेसिविर की कालाबाजारी के कारण घायल व उससे संबंधित लोगों के खाते सीज करने की भी चर्चा है।

संत कबीर नगर निवासी संजोग निगम पर 12 जून को चाकू से हमला हुआ था। घायल के पुत्र तनिष्क निगम का शनिवार को ऑडियो सामने आया, जिसमें वह पिता व भाई राजेश पर हमले के आरोपी नागझिरी पर गैरेज चलान ेवाले मोनू उर्फ मुज्जफर को मारने और परिवार सहित थाने में बंद करने की धमकी दे रहा है।

वह मोनू को धमकाने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव पर भी पूर्व में गोली चलाने का बखान कर उससे डरने का दावा कर रहा है। यहीं नहीं खुद को दिल्ली के गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव व बबलू निगम के परिवार का बताते हुए धमका रहा है। हालांकि मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया या नहीं जानकारी नहीं मिल पाई।

याद रहे प्रापट्री ब्रोकर्स विजयेंद्र गंगवाल का कार के भुगतान को लेकर आदित्य डाबी से विवाद हुआ था। इस दौरान संजोग द्वारा बीच बचाव करने पर डाबी ने साथी मोनू व आयुष के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया था।

इंजेक्शन की कालाबाजारी कर 10 लाख कमाए

खास बात यह है कि तनिष्क के धमकाने पर मोनू उसे रेमडेसिविर इंजेक्शन व नशीले पदार्थ की तस्करी कर 10 लाख रुपए कमाने का जिक्र कर रहा है। इधर पता चला है दिल्ली में रेमडेसिविर की कालाबाजारी में नाम आने पर जिन लोगों के खाते सिज किए हैं। उसमें संजोग निगम भी नाम है। यही नहीं मोनू व भैरवगढ़ के आयुष मालवीय सहित करीब एक दर्जन लोगों के खाते सिज करने की चर्चा है। यह भी पता चला है कि मामले की सूचना एसपी को भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर समिति बैठक: पुजारी को मदद, पुरोहित को भूले

Sat Jun 19 , 2021
कोरोना से मृत पंडे-पुजारियों का मामला उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हाल ही में गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमें कोरोना से मृत पुजारी को आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी। लेकिन मंदिर के जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण एक अन्य पुरोहित जिसकी मौत भी कोरोना से […]