शहर की खुदी सडक़ें दुरुस्त व सुरक्षित करें

उज्जैन। शहर में टाटा कंपनी द्वारा गैर योजनाबद्ध व गैर जिम्मेदाराना तरीके से किये जा रहे सीवरेज के कार्य के परिणामस्वरूप शहर के अंदरूनी सडक़े मोहल्लों सहित मुख्य मार्गों व व्यवसायिक क्षेत्रों में खुदी पड़ी है। कई जगह बड़े-बड़े गढ्ढे भी होकर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे है। विश्व हिन्दू महासंघ नगर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शाह लाला ने कहा कि वर्षाकाल आरंभ हो चुका है। सीवरेज लाइन के कार्य के चलते खुदी हुई सडक़ों व गढ्ढों के चलते बारिश में गंभीर दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ है और टाटा कंपनी इस दिशा में पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है। लाला ने निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि तत्काल ही टाटा कंपनी के द्वारा किये जा रहे सीवरेज कार्य के गढ्ढों को भरवाया जावें तथा खुदी हुई सडक़ों पर भी सुरक्षात्मक चिन्हांकन, उपाय किया जाकर व उन्हें दुरूस्त कराया जाकर अविलंब कार्य पूर्ण कराया जावें।
ताकि वर्षाकाल में नागरिक अप्रिय घटनाओं से बच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण की जिला कार्यसमिति घोषित 

Sat Jun 19 , 2021
उज्जैन।  भारतीय जनता पार्टी  ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण की जिला कार्यसमिति की घोषणा की। जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सहकोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 सहकार्यालय मंत्री एवं 1 मीडिया प्रभारी की घोषणा की है। जिला कार्यसमिती में उपाध्यक्ष संजय […]

Breaking News