लिव इन रिलेशन के साईड इफेक्ट: शादी से मना करने पर प्रेमी को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा

पांच साल प्रेमिका के साथ रहने वाला भी फंसा

उज्जैन,अग्निपथ। वर्षों लिव इन रिलेशन में रहने के बाद शादी से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। प्र्रेमिकाओं ने दुष्कर्म कर वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। मामले में रविवार को पुलिस ने नर्स के प्रकरण में उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ट्रेनिंग में हुआ प्यार, शादी से इंकार-राजगढ़ स्थित पचोर की 27 वर्षीय महिला वर्ष 2014 में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में नर्स की ट्रेनिंग के लिए आई थी। यहीं मेल नर्स का कोर्स कर रहे नागदा के पिपलोदा बागला निवासी धर्मेंद्र पिता जगदीश मकवाना उससे प्यार करने लगा।

दोनों पांच साल एलाउंस सिटी में साथ में रहे और एक बालक भी हो गया। अब महिला का आरोप है धर्मेद्र ने शादी का झांसा देकर उसे फांसा और दुष्कर्म कर वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। शादी का कहने पर धर्मेद्र काफी समय टालता रहा फिर गांव चला गया। वह गांव गई तो शादी से इंकार कर धर्मेंद्र और उसके परिजनों ने मारपीट कर भगा दिया। मामले में पुलिस ने 19 जून को केस दर्ज कर रविवार को धर्मेद्र को गिरफ्तार किया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

पति को तलाक दिया, प्रेमी पर केस किया

तिरुपति एवन्यू निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। फाजलपुरा निवासी अनूप पिता निर्मल साहू ने उसे प्रपोज किया और नहीं मानने पर तीन मंंजिला से कूदने की धमकी देकर फांसा। धोखे से पंवासा स्थित मल्टी में ले जाकर दुष्कर्म कर वीडियो फोटो बना लिए और ब्लैक मेल कर पति से तलाक लेने पर शादी का कहता रहा।

दबाव में 2020 में पति से तलाक लेकर 3 साल के बेटे को लेकर अनूप के साथ तिरुपति एवन्यू में रहने लगी। अब तक अनूप उसे टालता रहा। हाल ही में फेसबुक पर उसे अन्य युवती से चेटिंग करते देख विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर शादी से इंकार कर दिया। मामले में पुलिस ने अनूप पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, 101 यूनिट रक्तदान हुआ, 1 हजार रामायणजी वितरण का लिया संकल्प

Sun Jun 20 , 2021
तन, मन, धन से सेवा में जुटे समाजजन: उमेशनाथ महाराज दान में रक्तदान सर्वश्रेष्ठ, महामारी से पार पाने में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण-सोहनी उज्जैन, अग्निपथ। पूर्व मंत्री एवं उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 20 जून को खोईवाल फ्रेंड्स क्लब द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं […]