विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, 101 यूनिट रक्तदान हुआ, 1 हजार रामायणजी वितरण का लिया संकल्प

  • तन, मन, धन से सेवा में जुटे समाजजन: उमेशनाथ महाराज

  • दान में रक्तदान सर्वश्रेष्ठ, महामारी से पार पाने में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण-सोहनी

उज्जैन, अग्निपथ। पूर्व मंत्री एवं उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 20 जून को खोईवाल फ्रेंड्स क्लब द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं रामायणजी वितरण संकल्प समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 101 यूनिट रक्तदान हुआ।

भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि विधायक पारस जैन के 72वें जन्मदिवस पर श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीपलीनाका पर मित्र समूह खोईवाल फ्रेंड्स क्लब द्वारा अध्यक्ष विक्रमसिंह गोंदिया के नेतृत्व में वर्तमान कोरोना काल में रक्त की कमी के दृष्टिगत जिला प्रशासन के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें रामायणजी वितरण संकल्प समारोह भी हुआ।

कार्यक्रम में सेवा ही संगठन विषय पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी ने कहा कि दान में रक्तदान सर्वश्रेष्ठ है, महामारी से पार पाने में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि महामारी के इस दौर में समाजजन तन, मन, धन से सेवा में जुटे रहे।

खोईवाल फ्रेंड्स क्लब द्वारा 1 हजार रामायणजी वितरण का संकल्प पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में लिया गया एवं प्रतिकात्मक रूप से 21 रामायणजी का वितरण पूर्व पंजीयन के आधार पर किया गया।

कार्यक्रम को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, जिलाधीश आशीषसिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा अजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, पूर्व नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत सहित जिलाधीश आशीषसिंह, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महावीर खंडेलवाल, वरिष्ठ नेता ओम जैन, जगदीश अग्रवाल, इकबालसिंह गांधी, वीरेन्द्र कावडिय़ा, रामचंद्र कोरट, प्रदीप पांडे, विपीन आर्य, रमेश शर्मा, किशोर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्रसिंह, नगर निगम अपर आयुक्त मनोज पाठक, उपपुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रसिंह राठौर सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया ने दूरभाष के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (21 जून 2021)

Sun Jun 20 , 2021
बंद… अपने उम्मीद जी की एक अच्छी आदत है। वह बंद कमरे की बैठक या मुलाकात करने से बचते हैं। इसलिए उनके ऑफिस का दरवाजा हमेशा आधा खुला रहता है। मगर पिछले सप्ताह इसके उलट हो गया। कमलप्रेमी व मीडिया में चुगलखोर के नाम से चर्चित एक कमलप्रेमी मिलने गये […]