विधायक ने लिखा खत, फर्जी नक्शे पर जांचो दस्तखत

गायत्री नगर ए सेक्टर में अवैध निर्माण पर आयुक्तको मिली हिदायत

उज्जैन, अग्निपथ। कानीपुरा क्षेत्र की कॉलोनी गायत्री नगर ए सेक्टर में फर्जी नक्शे के आधार पर मकान बनाए जाने के मामले में अब विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन ने भी नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। विधायक पारस जैन ने आयुक्त को हिदायत दी है कि फर्जी नक्शे की तत्काल जांच शुरू कराए और फर्जी नक्शे का खेल रचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

गायत्री नगर ए सेक्टर में नगर निगम के फर्जी नक्शे के आधार पर भवन का निर्माण होने और इस पर बकायदा लोन जारी हो जाने के मामले का खुलासा होने के बाद से ही नगर निगम में हडक़ंप की स्थिति है। नगर निगम से ज्यादा हडक़ंप नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण विकास बैंक में मचा हुआ है।

सूत्र बताते है कि इस बैंक से ठीक इसी तरह के नक्शों पर ओर भी कई लोन पास हुए है। उत्तर क्षेत्र के विधायक पारस जैन ने हाल ही में नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस मामले की जांच कराने को कहा है। विधायक पारस जैन ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि गायत्री नगर ए सेक्टर में तेजी से अवैध मकानों का निर्माण हो रहा है, लिहाजा जो भी निगम अधिकारी इसके लिए दोषी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये अंदर की बात है

फर्जी नक्शों के खेल की यदि गंभीरता से जांच की गई तो इसमें नगर निगम के ही एक ऐसे पूर्व कर्मचारी हाथ निकलने की संभावना है जो लोकायुक्त की जांच में इसी तरह के खेल में पहले पकड़ा जा चुका है और नौकरी से निकाले जाने के बाद भी नक्शों के ही खेल में जुटा है। जोन से संबंधित कुछ अहम पदों वाले कर्मचारियों के पास इसी बर्खास्त कर्मचारी द्वारा प्रदान की गई एक्टिवा गाडिय़ा है, जो इन्हें उपकृत करने के लिए गिफ्ट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लापरवाही की जगह गैर इरादतन हत्या की धारा लगा दी, रोजगार सहायक को हाईकोर्ट से राहत

Wed Jun 23 , 2021
सरकारी कुए में ब्लास्ट के दौरान हुई मौत के केस में नया मोड़ उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पर करीब डेढ़ माह पहले सरकारी कुआ गहरीकरण के दौरान हुए ब्लास्ट में कर्मचारी की मौत के केस में पुलिस ने एक आरोपी पर गलत कार्रवाई की। तथ्यात्मक जानकारी के बाद इंदौर हाईकोर्ट ने […]