गांजा पीने के बाद साथी के साथ मिलकर चुराता था वाहन

इंदौरी बदमाश से मिली 3 बाइक, साथी की तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। लूट-चोरी की वारदात कर चुका इंदौर का बदमाश गांजा पीने उज्जैन आता था और बाइक चोरी की वारदात के बाद साथी के घर में छुपाकर चला जाता था। चैकिंग के दौरान पकड़ाने पर उसकी निशानदेही पर 3 बाइक बरामद की गई है। बदमाश के स्थानीय साथी की तलाश पुलिस कर रही है।

नीलगंगा थाने के उपनिरीक्षक जयंत डामोर ने बताया कि मंगलवार को हरिफाटक ब्रिज के समीप चैकिंग के दौरान बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार युवक को रोका गया था। दस्तावेज मांगने पर दिखा नहीं पाया। थाने लाकर जानकारी ली गई तो वह इंदौर के बाणगंगा का रहने वाला बदमाश आकाश पिता लक्ष्मीनारायण परिहार होना सामने आया है।

उसके पास मिली बाइक इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। सख्त पूछताछ करने पर पता चला कि सालभर पहले वह महाकाल थाना क्षेत्र के हरसिद्धि और माधवनगर रेलवे स्टेशन से कोरोना कफ्र्यू के दौरान बाइक चोरी कर चुका है। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही से चोरी की दोनों बाइक शांतिनगर में रहने वाले पीयूष बच्चा के मकान के पीछे बने बाड़े से बरामद की है।

बरामद वाहनों की कीमत 2 लाख रुपये होना सामने आई है। 3 वाहन चोरी का खुलासा होने के बाद बुधवार दोपहर बदमाश को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जमानत पर रिहा हो गया है।

इंदौर में दर्ज है केस

इंदौरी बदमाश के खिलाफ इंदौर के बाणगंगा और एरोड्रम थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश इंदौर में 3 लूट की वारदात के साथ चार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। एरोड्रम थाना पुलिस अपने क्षेत्र से चुराई गई बाइक के संबंध में बदमाश से पूछताछ करेगी।

पीयूष के साथ पीता था गांजा

बाइक चोरी के पकड़ाये बदमाश ने बताया कि वह इंदौर से गांजा पीने शांतिनगर में रहने वाले दोस्त पीयूष उर्फ बच्चा के पास आता था। नशा करने के बाद वह बाइक चोरी को अंजाम देता था और पीयूष के यहां छुपा देता था। कोरोना की वजह से वह चोरी के वाहन ठिकाने नहीं लगा पाये थे। एसआई डामोर के अनुसार पीयूष का नाम सामने आने पर उसकी तलाश की गई। लेकिन वह फरार होना सामने आया है। संभवत: उसके गिरफ्त में आने पर कुछ और मामलों की जानकारी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरक्षक की ट्रेवल्स एजेंसी ने दी नेम प्लेट लगी इनोवा

Wed Jun 23 , 2021
पत्नी के नाम से इंकम टैक्स में ही वाहनों का ले रखा है टेंडर उज्जैन,अग्निपथ। इंकम टैक्स कमिश्नर बन नौकरी लगाने के नाम पर ठगने के आरोप में बुधवार को पकड़ाया युवक 9 वीं फेल निकला। माधवनगर पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। खास बात यह […]