विधायक जैन ने व्यापारी वर्ग को राहत हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र: बिजली के बिल से राहत दे सरकार

लॉकडाउन मेें दुकानें बंद थीं फिर भी व्यापारियों को थमा दिए लंबे-चौड़े बिल

उज्जैन, अग्निपथ। उत्तर विधायक पारस जैन ने बिजली बिल की वजह से व्यापारी वर्ग को हो रही परेशानियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर राहत की मांग की है।

जैन ने पत्र के माध्यम से अवगत करवाते हुए कहा कि विगत दो माह से लॉकडाउन में सभी दुकाने बंद हैं जिसके चलते व्यवसाय न होने से व्यापारी परेशान है। विद्युत विभाग द्वारा लॉकडाउन खुलने के बाद एक साथ दो माह का बिल देने से छोटे दुकानदार जिनका कि प्रतिमाह 100 यूनिट से कम का बिल आने से 100 यूनिट के स्लेब अंतर्गत राशि का बिल भुगतान करना पडता था किंतु अभी दो माह के यूनिट का बिल एकसाथ होने से यूनिट संख्या भी बढी है एवं 100 से अधिक यूनिट स्लेब अंतर्गत व्यापारियों को ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ रहा है ।

साथ ही विद्युत विभाग द्वारा कुल बिल का 60 प्रतिशत से उपर के भुगतान पर ही शेष राशि अगले माह की सुविधा दी जा रही है नहीं तो विद्युत कनेक्शन काटा जा रहा है । इस संपूर्ण व्यवस्था से व्यापारियों एवं जनता मे असंतोष व्याप्त है। कोरोना कॉल में वैसे ही लोगो को रोजगार व धंधे बंद ,ठप होने से व्यापारी व जनता आर्थिक समस्या से ग्रस्त है ।

अत: विद्युत विभाग में एक तो प्रतिमाह के खपत यूनिट के मान से विद्युत का बिल की सुविधा दी जाकर 30 प्रतिशत राशि जमा करने पर भी विद्युत प्रदाय तथा शेष राशि आगामी माह के बिल में समायोजन किये जाने की व्यवस्था की जाना आवश्यक है । इस संबंध में प्रदेश से विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान कर व्यापारी वर्ग को राहत प्रदान करने का की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली कंपनी के जरिए आम आदमी को भाजपा की लूटने की तैयारी : लखन

Wed Jun 23 , 2021
उज्जैन। कोरोना के कारण 15 महीने से आम आदमी परेशान है और बिजली कंपनी के जरिए भाजपा ने आम लोगों को अधिक बिल देकर लूटने की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली के बिलों में 70 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। इससे आम आदमी परेशान है। अगर बिजली […]
AAP BIJLEE HIKE