लागू होने से पहले ही रात में फैसला बदला, सुबह नहीं हुई मंडी बंद

व्यापारियों के फैसले से सकते में आया मंडी बोर्ड

उज्जैन, अग्निपथ। व्यापारियों की खरीद के दौरान और पत्रक पर खरीद के बाद जींस के साथ ही वैरायटी की जानकारी देने के निर्देश को मंडी बोर्ड ने व्यापारियों के विरोध के चलते रात में ही वापस ले लिया। इस वजह से गुरुवार सुबह मंडी में व्यापारियों ने एक घंटे बंद का आव्हान वापस ले लिया।

उक्त जानकारी देते हुए अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुकेश हरभजनका का कहना है कि मंडी बोर्ड ने 23 जून से व्यापारियों की खरीद के दौरान जींस के साथ ही वैरायटी का जिक्र करने के निर्देश दिए थे। इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ आता। व्यापारी इसके लिए तैयार नहीं थे। मंडी बोर्ड के फैसले के विरोध में व्यापारियों ने 24 जून को एक घंटे मंडी बंद का फैसला किया था।

इस फैसले की जानकारी मिलते ही मंडी बोर्ड की एमडी ने व्यापारियों को नए फैसले को स्थगित करते हुए पूर्व की तरह काम करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद व्यापारियों ने रात में ही अपना एक घंटे मंडी बंद का फैसला वापस ले लिया था।

मंडी में 5591 बोरियों की उपज हुई नीलामी

उज्जैन कृषि उपज मंडी में गुरुवार को 5591 बोरियों की नीलामी हुई। इसमें मील के गेंहू की 408 बोरियां अधिकतम 1851 के दाम पर, लोकवन गेहू की 1023 बोरियां 2249 के अधिकतम दाम, पूर्णा गेहूं की 304 बोरियां 2071 के अधिकतम दाम, पोषक गेहूं की 692 बोरियां 2100 के अधिकतम दाम पर हुई। काबली चना की 183 बोरियां 7810 के अधिकतम दाम और सोयाबीन की 2909 बोरियां 8051 के अधिकतम दाम पर नीलाम हुई।

गुरुवार को मंडी बंद नहीं हुई। आम दिनों की तरह कामकाज हुआ। संभवत: व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी बोर्ड के अफसरों के आश्वासन के बाद एक घंटे मंडी बंद का फैसला वापस लिया है। -अश्विन सिन्हा, सचिव , उज्जैन कृषि उपज मंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल की सप्लाई ने खाने के तेल के 35 रुपए कम कराए

Thu Jun 24 , 2021
नेपाल से आया तेल 126 रुपए लीटर बिक रहा शहर में लोकल और ब्रांड कंपनी का तेल 140 से 160 रुपए लीटर में बिक रहा व्यापारियों का दावा नेपाली और लोकल तेल की क्वालिटी एक समान उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संकट ने जहां खाने में रिकॉर्ड तेजी कायम की थी। वहीं […]
nepali oil