कला चौपाल: त्रिदिवसीय भक्ति रस समारोह संत राग आज से

उज्जैन। नाट्य, लोक एवं भक्ति संगीत के क्षेत्र में निरन्तर प्रयोग करने वाली शहर की रंगसंस्था कला चौपाल द्वारा त्रिदिवसीय भक्तिरस समारोह संतराग का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक कालिदास अकादमी में किया जाएगा। भारत सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग से संत वाणी पर आधारित आयोजन में विभिन्न गायन शैलियों अन्तर्गत संगीत एवं स्तुति आदि भाव प्रस्तुतियों का कलात्मक रुप से सम्पादन किया जावेगा ।

आयोजन के पहले दिन 17 नवंबर की शाम 7: 30 बजे दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी के अभिरंग सभागार में ििकया जाएगा । प्रथम दिवस की प्रस्तुति में उज्जैन के ही प्रसिद्ध लोक गायक कलाकार अजय गांगोलिया एवं साथियों द्वारा मालवी लोक गायन प्रस्तुत किया जाएगा । गांगोलिया ने विगत कई वर्षों से लोक गायन एवं निर्गुण भजन जैसी पारंरपिक लोक गीत शैलियों के माध्यम से मालवांचल को गौरवान्वित किया है । कार्यक्रम की दूसरी सांझ 18 नवंबर को विवेक बंसोड़ एवं साथी कालाकारों द्वारा महाराष्ट्र का नारदीय कीर्तन शैली में भक्ति एवं लोक गीतों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। अंतिम दिवस अभिषेक निगम एवं सथियों द्वारा संत वाणी पर आधारित विविध भक्ति गीतों का कलात्मक प्रदर्शन दर्शकों के समक्ष किया जाएगा ।
संस्था कला-चौपाल द्वारा आयोजित किए जा रहे इस तीन दिवसीय समारोह संतराग की सभी गायन एवं वादन प्रस्तुतियाँ समस्त कला रसिकों के लिये पूर्णत: नि:शुल्क रहेंगी। फेसबुक पेज www.facebook.com/kalachaupalujjain से जुडक़र फेसबुक लाइव के माध्यम से भी आगामी प्रस्तुतियों का आनंद ले सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा के घटिया काम ने फिर खड़ी की परेशानी

Mon Nov 16 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। शहर में टाटा कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन डालने का काम करने के लिए सडक़ें खोद डाली गई है। कंपनी को पाइप डालने के बाद सडक़ों को व्यवस्थित सुधारना भी है। लेकिन घटिया काम और लापरवाही के चलते ये खोदी गई सडक़ों पर बने गड्ढे लोगों की परेशानी का […]

Breaking News