सोमवार से दर्शन देंगे महाकाल

1
mahakal darshan shringar shivling

महाकाल दर्शन की 28 और 29 जून की ऑनलाइन दर्शन बुकिंग फुल, 1 जुलाई का पूरा स्लॉट बाकी

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार 28 जून से भगवान महाकाल के दर्शन होना शुरू हो जाएंगे। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने 24 जून से ऑनलाइन बुकिंग साइट को खोल दिया है। पहले दिन और दूसरे दिन की बुकिंग फुल हो चुकी है। अब 2 दिन की बुकिंग और बाकी रह गई है।

भगवान महाकाल के दर्शन के लिए लोग उतावले हो रहे हैं। दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के लोगों की अगाध श्रद्धा भगवान महाकाल के प्रति है। कोरोना संक्रमण के चलते महाकालेश्वर मंदिर दो माह के लिए बंद रहा था। मंदिर प्रबंध समिति की पिछले दिनों आहूत बैठक में अब 28 जून से महाकालेश्वर मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय लिया गया था।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने 24 जून से महाकाल दर्शन एप और अपनी एनआईसी की वेबसाइट को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है। पहले ही दिन 28 जून की बुकिंग उसी दिन फुल हो गई थी । देखते ही देखते 29 जून की बुकिंग भी फुल हो गई है। अब 30 जून और 1 जुलाई की बुकिंग शेष रह गई है।

जिसमें से शाम 5 बजे तक 30 जून की सुबह 6 से 8 बजे और 8 से 10 के स्लाट की बुकिंग फुल हो गई थी। ज्ञातव्य रहे कि प्रति स्लॉट में 500 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। रोज 3500 श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की व्यवस्था तय की गई है।

यह भी पढ़ेंः ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिदपुर के पोस्ट ऑफिस में हुए 20 लाख रुपए के घोटाले की जांच के लिए पहुंची सीबीआई टीम

Fri Jun 25 , 2021
उज्जैन। महिदपुर के अंबेडकर चौक स्थित पोस्ट ऑफिस में 20.43 लाख रुपए के घोटाले के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को छापा मारा। टीम ने मामले में आरोपी रशीद खान के घर की भी तलाशी ली। यहां के कुछ दस्तावेज भी जब्त किए। टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज भी ले […]