आयुक्त से मिले ठेकेदार, कहा- भुगतान करवाइए

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के अवकाश पर जाने से पहले नगर निगम के ज्यादातर ठेकेदार चाहते है कि उनके बकाया भुगतान को जारी करने की प्रक्रिया पूरी हो जाए। शुक्रवार को नगर निगम बिल्डर एसोसिएशन के सदस्यों ने इस मामले में नगर निगम आयुक्त से बात की और शीघ्र भुगतान के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने भी ठेकेदारों को विश्वास दिलाया है कि जुलाई-अगस्त 2020 का भुगतान जल्द करवा दिया जाएगा।

दरअसल, नगर निगम में इन दिनों आयुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त वित्त गणेश कुमार धाकड़ के बीच पद के अधिकारों को लेकर खींचतान चल रही है। ठेकेदार भी आरोप लगा चुके है कि वित्त विभाग में उनके भुगतान की कुछ फाइलों को अकारण रोके रखा गया। नगर निगम में चर्चा है कि आयुक्त क्षितिज सिंघल जब तक अवकाश से लौटेंगे, शासन उन्हें दूसरी कोई जिम्मेदारी सौंप चुका होगा।

यहीं वजह है कि नगर निगम के ठेकेदार चाहते है कि उनके सभी लंबित भुगतान क्षितिज सिंघल के कार्यकाल में ही पूरे हो जाए। वैसे भी कोरोना की वजह से ठेकेदारों की आर्थिक सेहत फिलहाल ठीक नहीं है। आयुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, सचिव तपन वैष्णव, डा. घनश्याम शर्मा, मुकेश गंगवार, पंकज यादव, अरविंद यादव, नीलेश जैन, राजेंद्र शर्मा, अजय सोनी, शुभम रावत, विनोद धोलपुरिया, जावेद खान आदि शामिल थे।

आयुक्त ने जारी किए संशोधित आदेश

लेखा संबंधी मामलों के ज्यादातर अधिकार अपर आयुक्त वित्त गणेश कुमार धाकड़ के बजाए अपर आयुक्त मनोज पाठक को सौंपे जाने और इस आदेश पर धाकड़ द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद शुक्रवार शाम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने संशोधित आदेश जारी किए। संशोधित आदेश में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं है। केवल ऑडिट की आपत्तियों के निराकरण के लिए प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए यह संशोधित आदेश जारी हुआ है। नए आदेश में भी ठेकेदारों के भुगतान की फाइलें अपर आयुक्त मनोज पाठक ही देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> अब पता चला आटे-दाल का भाव: </span> रोजाना इस्तेमाल होने वाली 5 चीजें जिनके दाम एक साल में 3 से 80 रुपए बढ़े

Fri Jun 25 , 2021
उज्जैन। कोरोना महामारी के दौरान बढ़ती महंगाई से आम लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। रोजमर्रा के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम सालभर पहले की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ गए हैं। इससे आटा, दाल, तेल समेत नमक और दूध जैसे आइटम के भाव 3 से 80 […]
mahngai