किसान की उपज कम तौली: अनाज तिलहन संघ सचिव को पद से हटाने की कवायद शुरू

एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष को पत्र देकर सचिव को पद से हटाने की मांग की

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में किसानों की कम उपज तौलने का मामला सामने आने के बाद अनाज तिलहन संघ के व्यापारी लामबंद होने लगे हैं। उन्होंने सचिव को पद से तत्काल हटाने की मांग की है। ताकि पचास साल पुराने संगठन की छबि बरकरार रह सके।

उल्लेखनीय है कि 16 जून को रंथभंवर के किसान का गेहूं सरदारमल -समरथमल नामक फर्म ने तौला था। किसान का आरोप है कि उसकी एक क्विंटल 57 किलो उपज कम तौली गई । मामले की शिकायत के बाद मंडी के अफसरों ने कार्रवाई की। चूंकि किसान से जुड़ा मामला था, इसलिए तत्काल ही कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद अनाज तिलहन संघ के व्यापारी एकजुट होकर संगठन की छबि को बचाने के लिए सामने आए हैं।

सदस्यों का कहना है कि सचिव को पद से तब तक हटा देना चाहिए। जब तक कार्रवाई में वे निर्दोष साबित नहीं जाते हैं। निर्दोष साबित होने के बाद फिर से पद ग्रहण कर सकते हैं। क्योंकि पचास साल पुरानी संस्था की छबि उनके उपर लगे आरोप की वजह से धूमिल हो रही है। बताया जाता है कि व्यापारी इस मामले को लेकर विधायक पारस जैन के पास भी गए थे। उनसे भी अनाज तिलहन संघ के सचिव को पद से हटाने की मांग की है। ज्ञापन पर निमेष अग्रवाल, हजारीलाल मालवीय, संतोष गर्ग, दीपक लाठी, राहुल हेड़ा, मेहुल भारती, महेश कुमार नवरंग, दिनेश हरभजनका, सतीष राजवानी, जितेंद्र अग्रवाल आदि शामिल हैं।

इनका कहना

वर्तमान सचिव को लेकर मामला सामने आया था। कल पत्र देखकर पूरी जानकारी दे सकूंगा। – मुकेश हरभजका, अध्यक्ष अनाज तिलहन संघ उज्जैन।

सचिव पर आरोप लगे हैं। सभी सदस्यों ने उनको पद से हटाने की मांग अध्यक्ष से की है। ताकि संगठन की छवि बची रहे। -निमेश अग्रवाल, उज्जैन, अनाज तिलहन संघ के पूर्व अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल, बिहार, राजस्थान और उड़ीसा जा रही है उज्जैन की प्याज

Fri Jun 25 , 2021
तीन दिन में 3 रुपए दाम टूटे, 7 रुपए से 20 रुपए किलो तक मंडी में बिक रहा प्याज उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के किसानों का प्याज बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उडीसा जा रहा है। प्रतिदिन पांच से 8 ट्रक प्याज दूसरे राज्यों को भेजा जा रहा है। इससे किसानों […]