टाटा के घटिया काम ने फिर खड़ी की परेशानी

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में टाटा कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन डालने का काम करने के लिए सडक़ें खोद डाली गई है। कंपनी को पाइप डालने के बाद सडक़ों को व्यवस्थित सुधारना भी है। लेकिन घटिया काम और लापरवाही के चलते ये खोदी गई सडक़ों पर बने गड्ढे लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं।

सोमवार को गुजरात के यात्रियों की एक बस यंत्रमहल मार्ग पर सिवरेज लाइन के लिए खोदी सडक़ के गड्ढे में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि इसी स्थान पर पहले खुद टाटा कंपनी का एक वाहन फंस गया था। तब संभागायुक्त सहित नगर निगम के अधिकारियों ने भी टाटा कंपनी के अधिकारियों काम में अच्छी गुणवत्ता लाने की हिदायत दी थी लेकिन दीपावली के बाद दर्शनार्थियों की यात्री बस फिर उसी जगह फंसने से यह साफ हो गया कि सीवरेज लाइन डाल रही टाटा कंपनी के कर्ताधर्ता प्रशासन की हिदायत को कितनी गंभीरता से ले रहे है।

चर्चा तो यह भी है कि कंपनी प्रशासन की सख्ती के बावजूद मनमानी इसलिए कर पा रही है क्योंकि ‘ऊपर तक’ भेंट-पूजा हो चुकी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोवर्धन पूजन कर गायों को खिलाया चारा-लापसी, लिया आशीर्वाद

Mon Nov 16 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। दीपोत्सव के तहत पड़वा को गोवर्धन सहित गोवंश का पूजन किया गया। गोवंश का आकर्षक शृंगार करने के साथ उन्हें चारा, गुड़ लापसी आदि खिलाकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। इसी मौके पर महाकालेश्वर मंदिर की चिंतामन जवासिया में स्थित गोशाला में परम्परागत रूप से पड़वा पर मन्दिर कर्मचारियों, […]

Breaking News