मेरा नहीं सेवा व सहयोग का सम्मान – एसडीएम भरसट

बडऩगर अदभुत नगरी.. सेवा सहयोग की मिसाल है

बडऩगर,अग्निपथ। किसी शहर के सभ्य समाज की गुणवत्ता (सिविलाइज वैल्यू) क्या है यह वहां के लोगों और उनमें सेवाभाव कितना है से पता चलती है। यदि पूरे भारत में यह मूल्यांकन किया जाय तो बडऩगर की सिविलाइज वेल्यू सबसे अधिक होगी। यहां के लोग अच्छे मिले, कोरोना काल में सहयोग अच्छा किया। यहां जो सहयोग स्नेह मिला उसे कभी नही भुला पाऊंगा। यही कारण है कि बडऩगर अदभुत नगरी है, सेवा सहयोग की मिसाल है। ये मेरा नहीं सेवा व नगर की जनता के सहयोग का सम्मान है।

यह बात अनुविभागीय अधिकारी डॉ योगेश भरसट ने अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में कही। वे ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा शांति वाटिका परिसर पर कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक गण रामेश्वर माहेश्वरी, बाबूलाल तलेसरा, अशोक गोधा, हरीश लाठी, मनोज सियाल भी थे। एसडीएम भरसट का पुष्पमाला से स्वागत सुशील गोधा, सचिव नितेश गोधा, बबलू माहेश्वरी, निर्मल मारू, राजकुमार गामा, राजेन्द्र बरडिया, पवन मेहता, अमन बम आदि ने किया।

संरक्षक गण ने उन्हें सम्मान पत्र व शाल-श्रीफल तथा प्रतिक चिन्ह भेंट किया। स्वागत भाषण दिलीप राठौड़ ने दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा विजय मेहता ने प्रस्तुत की। सम्मान पत्र का वाचन गौरव मारू ने किया। संचालन साकेत गामा ने किया। आभार सचिव नितेश गोधा ने माना।

इनका भी किया सम्मानित

कार्यक्रम में ही थाना प्रभारी मनीष मिश्र, मेडिकल आफिसर डॉ. देवेन्द्र स्वामी, डॉ. एसके शिवहरे का भी सम्मान किया गया। वहीं शव वाहन पर सेवाएंं देने वाले कुंदन गोसर, सतीश सोलंकी, जितेन्द्र यादव, चेतन गौसर, महेश सिंदल, अरूण सिंदल का भी शाल-श्रीफल व उपहार देकर सम्मान किया गया।

Next Post

देवास में जन्म लेने वाले शिशुओं की जान पर संकट

Mon Jun 28 , 2021
परिवर्तित कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में व्यवस्था के अभाव में तोड़ रहे दम नवजात देवास। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला भी पिछले दिनो इसे लेकर मीडिया कार्यशाला में आशंका जता चुके है। बच्चो के लिये खतरनाक बतायी जा रही इस तीसरी लहर से निपटने […]