उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि का उत्सव चल रहा है। मंगलवार को पांचवें दिन भगवान महाकाल को पुजारियों ने गर्भगृह में छबीना के रूप में सजाया।
सुबह 11 ब्राह्मणों ने गर्भगृह में अभिषेक-पूजन किया। इसके बाद दोपहर में भगवान को भोग लगाकर आरती की। इसके पश्चात संध्या पूजन किया गया। फिर बाबा महाकाल को छबीना के रूप में चांदी का मुखौटा अर्पित कर शृंगारित किया गया। लाल मखमली वस्त्र पहनाए गए। सिर पर शाही पगड़ी, गले में नरमुंड, रुद्राक्ष व फलों की मालाएं पहनाई गई। इस दौरान हिमालय वासी श्री अभिराम दास जी महाराज भी भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। नंदीहाल से दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने महाराज का सम्मान किया।
16 फरवरी को हजारों शिव भक्त भोजन प्रसादी का आनंद लेंगे
शिवरात्रि महोत्सव में शिव बारात एवं दिल्ली के कलाकार शानदार प्रस्तुतियां देंगे-पार्षद दुबे
उज्जैन, अग्निपथ। मां भद्रकाली मित्र मंडली द्वारा इस वर्ष भी शिव नव रात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक रामेश्वर दुबे पार्षद ने बताया कि इस महोत्सव में प्रतिदिन भगवान शिव का हल्दी कंकु पितृ गुलाल के साथ अभिषेक किया जाता है साथ ही शाम को भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे ह।ैं
इसी तारतम में 14 फरवरी को स्थानीय मिथिला नगर चौराहा पर दिल्ली के कलाकारों द्वारा जो की इंडिया गॉट टैलेंट एवं डांस इंडिया डांस के सोनी टीवी के कलाकार हैं द्वारा शिव तांडव एवं भक्ति में संगीत की तथा भाग उत्सव मनाया जाकर भगवान शिव की आराधना की जाएगी। 15 फरवरी को भगवान शिव की शिव बारात श्याम 6 बजे से प्रारंभ होकर के मिथिला नगर चौराहा से घाटी चौराहा रंग बावड़ी सखीपुरा इंदौर गेट आनंदगंज की झरी गधा पुलिया रविशंकर नगर बड़ा खोली होते हुए मिथिला नगर चौराहा पर भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल प्रसादी भंडारे के साथ संपन्न होगा।
इस शिव बारात में भगवान शिव पार्वती नंदी भगवान विष्णु भगवान इंद्र भगवान राम कृष्णा बजरंगबली राक्षस भूत पिशाच इस बारात का हिस्सा बनेंगे एवं यह सभी कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।
इसी कड़ी में भगवान मनकामेश्वर महादेव के विवाह का रिसेप्शन मिथिला नगर में दिनांक 16 फरवरी शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें लगभग 10000 श्रद्धालु भक्तों द्वारा भगवान के विवाह के रिसेप्शन का भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे इस आयोजन में समस्त नगर के धार्मिक श्रद्धालुओं से अपील की है कि शुभ नवरात्र महोत्सव में उपस्थित होकर भगवान शिव विवाह का एवं उनके रिसेप्शन का एवं उनके संगीत के कार्यक्रम का आनंद लेवे।
