उद्योगपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या

चाकू

उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के ढांचाभवन समीप स्थित उद्योगपुरी में पुरानी रंजिश को लेकर एक बदमाश ने ई-रिक्शा चालक के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विवाद के बाद सीने और पेट पर किए वार

थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि मृतक केवल उर्फ केके पिता राजेंद्र श्रीवास्तव, निवासी सांदीपनि नगर ढांचाभवन का उद्योगपुरी क्षेत्र में पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार को आरोपी शेखर टंटा, निवासी बहादुरगंज ने केवल को उद्योगपुरी क्षेत्र में रोका और विवाद करने लगा। बहस इतनी बढ़ी कि शेखर ने चाकू निकालकर केवल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट और सीने पर गंभीर घाव होने के कारण केवल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल केके को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है।

पैसों के लेनदेन से जुड़ी थी रंजिश

जांच अधिकारी भाट ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शेखर टंटा और केवल के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी शेखर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Next Post

उज्जैन में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल अकाउंट' का पर्दाफाश, 71 लाख का संदिग्ध लेनदेन

Sun Apr 5 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर अपराधियों के लिए काम करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए ‘म्यूल अकाउंट’ (Mule Account) के संचालक को गिरफ्तार किया है। इस खाते के माध्यम से महज एक वर्ष के […]