नलखेड़ा में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम, अलाव का सहारा ले रहे लोग

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में दिनभर चली सर्द हवाओं के कारण नगर वासी ठिठुर गए जिसके चलते कई स्थानों पर अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से अपना बचाव किया। नव वर्ष के दूसरे दिन शुक्रवार को कोहरे ने पूरे नगर को अपने आगोश में ले लिया। वहीं सुबह से ही चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इक्का-दुक्का लोग सड़क पर आते-जाते दिखाई दिए जिससे दिन भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। नव वर्ष के चलते जो लोग जश्न मनाने घर से बाहर जा रहे थे, वे भी खराब मौसम के चलते नहीं जा सके। उन्होंने अपने घरों में ही रहकर उत्सव मनाया और गर्म पेय पदार्थों का आनंद लिया।

दिनभर नहीं हुए सूर्य देवता के दर्शन

प्रातः काल कोहरे के कारण एवं उसके बाद आसमान में बादलों की उपस्थिति के चलते नगर में दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए जिससे लोग अपने घरों में ही कैद रहे। धूप नहीं निकलने के कारण दिन भर मौसम ठंडा बना रहा।

ठंड से बचाव के लिए जल उठे अलाव

नगर में दिन भर चली ठंडी हवाओं के चलते लोगों द्वारा दिन में ही अलाव जलाकर कुछ हद तक ठंड से राहत पाई गई। वहीं शाम को ठंड से बचाव के लिए लोगों द्वारा गली-मोहल्लों में अलाव जलाए गए। अलाव के कारण लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत मिली।

इस सीजन में दूसरी बार कोहरे का घेरा

ठंड के इस सीजन में कोहरे ने दूसरी बार नगर को अपने आगोश में लिया है। इसके पूर्व 25 दिसंबर को कोहरे का ऐसा ही असर देखने को मिला था। आज 2 जनवरी 2026 को पुनः घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया।

Next Post

सीजन में दिन का सबसे कम तापमान पारे में आई 4 डिग्री की गिरावट

Fri Jan 2 , 2026
6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा, सूरज बादलों में छिपा उज्जैन, अग्निपथ। नववर्ष के दूसरे दिन ही दिन के तापमान ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया। शुक्रवार को पारे में 4 डिग्री की बड़ी गिरावट एक ही दिन में रिकार्ड की गई। सीजन की सबसे ठंडा दिन […]

Breaking News