पोहा फैक्ट्री मालिक पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की धारा भी बढ़ी

महिला ने 20 दिन पहले बंधक बनाने का लगाया था आरोप, मकान पर कब्जे का है विवाद

उज्जैन,अग्निपथ। कमरे पर कब्जे को लेकर विधवा कर्मचारी से विवाद करना पोहा फैक्ट्री मालिक को भारी पड़ता दिख रहा है। वजह 20 दिन पहले बंधक बनाने का केस दर्ज करवाने वाली पीडि़ता के बयान पर पुलिस को छेड़छाड़ व दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाना पड़ी है। मामले में अब आरोपी की गिरफ्तारी भी तय मानी जा रही है।

सर्वविदित है दौलतगंज भूरी के अड्डा निवाासी भरत उर्फ बंटी बिंदल की नागझिरी में पोहा फैक्ट्री है। उनके कर्मचारी क्वार्टर में रहने वाली 28 वर्षीय विधवा महिला ने दावा किया था कि 5 सितंबर की रात अज्ञात बदमाश उसे मुंह दबाकर ले जाने के बाद हाथ, पैर, मुंह बांधकर गोदाम में पटक गए थे। आरोप लगाया था कि घटना बिंदल ने करवाई है।

तीजतन नागझिरी पुलिस ने बिंदल पर अपहरण का केस दर्ज किया था। बाद में महिला द्वारा बिंदल पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का भी आरोप लगाने पर महिला थाने की पुलिस जांच कर रही थी। सूत्रों का दावा है महिला के शपथ पत्र देकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगाने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा बढ़ा दी। अब मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी भी होना तय माना जा रहा है।

कमरे पर कब्जा

महिला का पति पोहा फैक्ट्री मेें काम कर परिवार के साथ वहीं क्वार्टर में रहता है। 11 माह पहले उसकी मौत होने पर महिला काम करने लगी। लेकिन बिंदल ने कुछ समय पहले उसे नौकरी से निकालकर कमरा खाली करने का कह दिया। इसी बात पर विवाद होने से दोनों एक दूसरे के खिलाफ लगातार थाने में आवेदन दे रहे थे। अपहरण के बाद दोनों में थाने में समझौता भी हो गया था।

कोर्ट में किया था इंकार

खास बात यह है कि महिला ने अपहरण के दावे के समय बिंदल पर छेड़छाड़ का आरोप तो लगाया था, लेकिन दुष्कर्म से इंकार किया था। ऐसा ही बयान उसने 164 के तहत कोर्ट में बयान के दौरान भी दिया था। बताया जाता है बाद में महिला ने शपथ पत्र देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। याद रहे महिला ने दावा किया था कि उसे दो युवकों ने बिंदल पर रेप का आरोप लगाने का कहा था।

इनका कहना है

महिला ने कोर्ट में दुष्कर्म से इंकार कर दिया था, लेकिन शपथ पत्र देकर आरोप लगाने पर धारा बढ़ी है तो मामले की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी। –सत्येंद्र कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक

Next Post

महाकाल मंदिर के सामने वाले 11 मकानों के लिए तय होगा मुआवजा

Sat Sep 25 , 2021
एक सप्ताह में अवार्ड पारित करने की कार्रवाई पूरी होगी उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर के ठीक सामने बने 11 मकानों को अधिग्रहित करने की कार्रवाई के तहत अवार्ड पारित कर दिए जायेंगे। इसका सीधा मतलब यह है कि इन 11 मकानों के अधिग्रहण के लिए सरकार कितना मुआवजा किस मकान […]

Breaking News