फिल्म निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री नीलम कोठारी सहित कई अभिनेत्रियां पहुंची महाकाल

नंदीहाल से दर्शन कर आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए की कामना

उज्जैन, अग्निपथ। फिल्म एवं टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर, नीलम कोठारी सहित कई अभिनेत्रियां रविवार की सुबह एक साथ उज्जैन आई। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर फिल्मों में सफलता के लिए कामना की। एकता कपूर के साथ अभिनेत्री नीलम कोठारी, दीपशिखा नागपाल, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव और पूजा आई थी।

इन सभी कलाकारों ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली रागिनी एमएमएस 3 और लॉक अप की सफलता के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की। मंदिर समिति ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। महाकाल के बाद सभी ने मंगलनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने भी किए महाकाल दर्शन

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस भी दोपहर में भगवान के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर नंदीहाल में बैठकर बाबा से आशीर्वाद लिया। पुजारी यश गुरु ने उनका पूजन संपन्न कराया व प्रसाद भेंट किया। मंदिर समिति ने उनका भी नंदीहाल में स्वागत सत्कार किया। जैकलीन बाबा महाकाल के दरबार में आकर काफी खुश नजर आई।

Next Post

सरकारी 'संजीवनी' के आगे निजी अस्पताल फेल

Mon Feb 9 , 2026
धार एसएनसीयू ने 3200 नवजातों को दिया नया जीवन, प्रदेश के टॉप-10 में शामिल धार, अग्निपथ। जब निजी अस्पतालों के बड़े-बड़े बिल और चमक-धमक वाले वार्ड नवजातों की उखड़ती सांसों को थामने में नाकाम हो जाते हैं, तब धार जिला अस्पताल का ‘एसएनसीयू’ (स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट) उम्मीद की […]

Breaking News