महाशिवरात्रि की रात बदमाशों का तांडव, सराफा क्षेत्र की दुकानों के ताले टूटे

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि जब पूरी धर्मधानी शिव भक्ति में लीन थी, तब बेखौफ बदमाशों ने शहर के हृदय स्थल सतीगेट और कंठााल चौराहे पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने मुख्य बाजार में स्थित दो प्रतिष्ठित दुकानों को निशाना बनाया, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश है।

जाग गए कर्मचारी तो बाफना नमकीन से भागे चोर

जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले तड़के मध्यरात्रि में सती दरवाजा स्थित ‘बाफना नमकीन’ के ताले तोड़कर भीतर घुस गए। दुकान के अंदर कुछ कर्मचारी सो रहे थे, जो खटपट की आवाज सुनकर जाग गए। कर्मचारियों को जागता देख चोर घबरा गए और वहां से भाग निकले। इसके चलते बाफना नमकीन में कोई बड़ी चोरी होने से टल गई।

रॉयल मेडिकल के गल्ले से उड़ाए 20 हजार रुपये

बाफना नमकीन से भागने के बाद चोरों ने कुछ ही दूरी पर स्थित कंठाल चौराहे पर ‘रॉयल मेडिकल’ को अपना निशाना बनाया। मेडिकल स्टोर संचालक हरीश आसवानी ने बताया कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और गल्ले में रखे 20 हजार रुपये से अधिक की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा, तब संचालक को इसकी सूचना दी गई।

आग के डर से बंद थे सीसीटीवी कैमरे

दुकान संचालक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका के चलते वे रात में दुकान के सीसीटीवी कैमरे बंद करके जाते हैं, जिस कारण चोरी की यह वारदात कैमरों में रिकॉर्ड नहीं हो सकी। कोतवाली टीआई डीबीएस चौहान के अनुसार, चोरी के प्रयास और नकदी पार होने की जानकारी मिली है, मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Next Post

नगर निगम की करोड़ों की भूमि पर दोबारा अतिक्रमण का प्रयास, निगम ने फिर चलाया पीला पंजा

Mon Feb 16 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत आने वाले निगम परिसर क्षेत्र में भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। 7 फरवरी को जिस जमीन को भारी पुलिस बल और 4 जेसीबी की मदद से अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, उसी जगह पर रविवार और सोमवार को […]

Breaking News