शिव नवरात्रि के दूसरे दिन गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने किया अभिषेक, दिव्य शृंगार

नवीन वस्त्रों के साथ भगवान ने धारण की नारंगी की माला

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि के दूसरे दिन शनिवार को गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने अभिषेक-पूजन किया। इसके पूर्व कोटितीर्थ कुंड के किनारे श्री कोटेश्वर महादेव का पूजन व आरती हुई।

मंदिर के शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों ने भगवान का एकादश-एकादशनी रुद्रपाठ के साथ अभिषेक किया। दोपहर 3 बजे बाद संध्या पूजन कर भगवान का नवीन वस्त्रों से श्रृंगार किया गया। मेखला, दुपट्टा, मुकुट, मुंड-माला, छत्र आदि से सुसज्जित कर भांग, चंदन और सूखे मेवों से दिव्य श्रृंगार कर भगवान को नारंगी की माला एवं मुंड-माला अर्पित की गई। 8 फरवरी को भगवान का शेषनाग श्रृंगार होगा।

सिंगर मीका सिंह पहुंचे महाकाल, भस्मारती में शामिल, इंदौर में कार्यक्रम के बाद उज्जैन आए

उज्जैन, अग्निपथ। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह शनिवार को उज्जैन आए। उन्होंने यहां भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे सुबह की भस्मारती में शामिल हुए। आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह के बाहर से बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मीका सिंह इंदौर में कार्यक्रम करने आए थे। इसके बाद वे रात में ही उज्जैन आ गए।

तडक़े 4 बजे वे महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्मारती में शामिल हुए। मीका सिंह ने कहा यह उनका सौभाग्य है कि भगवान महाकाल ने उन्हें अपने दर्शन के लिए बुलाया। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल ने मीका सिंह का स्वागत किया।

Next Post

धार डाकघर घोटाले का मुख्य आरोपी कुणाल मकवाना होशंगाबाद से गिरफ्तार

Sat Feb 7 , 2026
धार, अग्निपथ। धार प्रधान डाकघर में लाखों रुपयों के वित्तीय गबन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन पोस्ट मास्टर कुणाल मकवाना को होशंगाबाद (नर्मदापुरम) से राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां […]

Breaking News