श्रीपुरम कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी: अस्पताल में था परिवार

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीपुरम कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाश घर से सोने के आभूषणों सहित हजारों रुपये की नकदी समेट ले गए। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपनी वृद्ध मां का इलाज कराने के लिए अस्पताल में था। घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, श्रीपुरम कॉलोनी निवासी राजीव द्विवेदी, जो सोलर पैनल का व्यवसाय करते हैं, उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस वजह से परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में ही थे और घर खाली पड़ा था। चोरों ने इसी का लाभ उठाकर मुख्य दरवाजे का ताला और नकूचा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। बदमाशों ने घर की अलमारी खंगालकर सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर और 80 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

सुबह 5 बजे पता चली वारदात

बुधवार सुबह करीब 5 बजे जब राजीव द्विवेदी अस्पताल से वापस अपने घर पहुंचे, तो उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ था और कीमती सामान गायब था। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्ट्रीट लाइट बंद होने से कॉलोनी में अंधेरा, रहवासियों में रोष

कॉलोनी के रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। निवासी राज जोशी ने कॉलोनाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर ही बदमाश ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण यह कॉलोनी चोरों के निशाने पर है।

Next Post

उज्जैन नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही पर 'बिलीफ बिल्डकॉन' 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Wed Feb 18 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन नगर निगम ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसी पर कड़ा चाबुक चलाया है। शहर के महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के निर्माण में अनावश्यक देरी और गुणवत्ता से समझौता करने के कारण बिलीफ बिल्डकॉन प्रा. लि. भोपाल को अगले 3 […]

Breaking News