सीजन में दिन का सबसे कम तापमान पारे में आई 4 डिग्री की गिरावट

6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा, सूरज बादलों में छिपा

उज्जैन, अग्निपथ। नववर्ष के दूसरे दिन ही दिन के तापमान ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया। शुक्रवार को पारे में 4 डिग्री की बड़ी गिरावट एक ही दिन में रिकार्ड की गई। सीजन की सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। हालांकि रात के तापमान ने छलांग लगाते हुए 3.5 डिग्री की बढ़त बना ली है।

शुक्रवार को सुबह से ही कोहरे का वातावरण बना हुआ था। सुबह से ही सूर्य देवता बादलों की ओट में छिपे हुए थे। इसके साथ ही हवा की रफ्तार भी काफी अधिक होने से लोगों को दिन में तेज ठंड का अनुभव हुआ। दिनभर सूर्य देवता के नहीं निकलने से दिन का तापमान और ठंडा हो गया। गुरुवार को दिन का पारा 26.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। लेकिन शुक्रवार को एक ही दिन में 4 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 22.5 डिग्री पर आ गया। शाम को हवा की रफ्तार 6 किमी प्रतिघंटा रिकार्ड की गई।

रात का पारा 3.5 डिग्री बढ़ा

नया साल शुरू होते ही रात के पारे पर लगाम लग गई और पहले ही दिन रात का तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को पारे ने लंबी छलांग लगाई और यह 14.5 डिग्री पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक बादल होने के कारण तापमान बढ़ा है, आसमान साफ होते ही एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।
लगातार दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा
शहर में अब कोहरा छाने लगा है। नए साल की पहली सुबह से शुरू हुआ यह क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। कोहरे की वजह से उत्तर भारत से आने वाली कुछ ट्रेनें देरी से चलीं। वाटर बॉडीज के आसपास घना कोहरा छाया रहा।

Next Post

अवैध निर्माण एवं गैलरी को निगम द्वारा जेसीबी से हटाया गया

Fri Jan 2 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। वार्ड क्रमांक 48 अंतर्गत इंदौर रोड स्थित जयंत परिसर में भवन स्वामी श्रीमती नीतू आंनद कसेरा द्वारा भवन निर्माण के दौरान फ्रंट एमओएस पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण करने एवं आगे तक गैलरी का निर्माण किया जा रहा था जिसके क्रम में नगर निगम द्वारा जेसीबी मशीन […]