हिरण का शिकार करने आए लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा

आरोपियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा किसान

देवास, अग्निपथ। जिले के खातेगांव क्षेत्र में करोंद गांव में हिरण का शिकार करने वाले तीन लोगों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों की चलाई गोली से एक किसान बाल-बाल बच गया।

करोंद निवासी किसान आनंद गिरी अपने खेत में मूंग की फसल में पानी की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान घेराबंदी कर हिरण का शिकार करने 6 शिकारी वहां पहुंचे और उसी वक्त शिकारियों ने फायरिंग की जो किसान के पास से गुजर गई। जिससे किसान बाल-बाल बच गया। जब किसान ने शिकारियों को रोकने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी देते हुए शिकारी फरार हो गए।

किसान ने उनका पीछा करते हुए अगले गांव अकावलिया में सूचना दी और शिकारियों को अकावलिया गांव में पकड़ लिया गया। हिरण का शिकार करने आए 3 शिकारी पकड़ा गए और 3 फरार बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही नेमावर पुलिस दल- बल के साथ अकावलिया पहुची।

किसान की रिपोर्ट पर शिकारियों के खिलाफ नेमावर थाने पर एफआईआर दर्ज की गयी। पुलिस आसिफ खान, सम्मू खान, लक्ष्मण कीर सहित 3 अन्य आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने अनेक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच जुट गई हैं। आरोपी नसरुल्लागंज ओर रायसेन के बताए जा रहे हैं।

Next Post

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच घंटे की मशक्कत के दौरान 20 दमकल पहुंचे

Wed May 11 , 2022
एक कर्मचारी झुलसा, लाखों का हुआ नुकसान धार, अग्निपथ। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 2 में बुधवार सुबह तानसी ऑर्गेनिक केमिकल के प्लांट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 50 मीटर ऊपर तक उठ रहीं लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। इधर सूचना […]

Breaking News