केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच घंटे की मशक्कत के दौरान 20 दमकल पहुंचे

एक कर्मचारी झुलसा, लाखों का हुआ नुकसान

धार, अग्निपथ। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 2 में बुधवार सुबह तानसी ऑर्गेनिक केमिकल के प्लांट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 50 मीटर ऊपर तक उठ रहीं लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। इधर सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व फायर वाहनों की मदद से आग पर करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

साथ ही आग पर फायर वाहन की मदद से फोग का छिडकाव करके भी कंट्रोल किया गया। क्योंकि केमिकल होने के चलते आग बढ़ती ही जा रही थी, ऐसे में समीप में अन्य कंपनियों की फैक्ट्री होने के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इधर आग लगने से कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे कंपनी के प्लांट में रखे केमिकल से भरे हुए ड्रमों में अचानक आग लग गई, जिसमें प्लांट में काम कर रहा कर्मचारी भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। जिसे तुरंत पीथमपुर से इंदौर बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है। आग लगने के एक घंटे बाद ही कंपनी में रखे केमिकल से भरे ड्रामों का लगातार धमाका होता रहा, जिसके कारण आग की लपटे विकराल हो गर्द।

फायर अधिकारी के अनुसार कंपनी परिसर में ड्रमो में रखे केमिकल के कारण आग पर काबू करने में काफी मशक्कत का सामना करना पडा। पांच घंटे की मशक्कत के दौरान पीथमपुर फायर वाहन सहित निजी कंपनियों के फायर फाइटरों की मदद लेकर 20 वाहन के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। सीएसपी तरुणेंद्रसिंह बघेल के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी, घायल कर्मचारी रामप्रसाद को इंदौर उपचार के लिए भेजा गया है। अभी आग पर काबू पा लिया गया हैं, आग लगने का कारण अज्ञात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के सामने ही हो गए बाल विवाह

Wed May 11 , 2022
जनसुनवाई में हुई शिकायत देवास, अग्निपथ। मप्र सरकार ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है और इस विभाग द्वारा कई बार इस तरह के बाल विवाह रुकवाए भी गए है, किंतु विजयागंज मंडी क्षेत्र में तो विभागीय […]