CM सिक्योरिटी में तैनात कॉन्स्टेबल ने सुसाइड किया:भोपाल में सिपाही ने गोली मारकर दी जान

सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो तलाशते हुए रिश्तेदार घर पहुंचा, तब पता चला

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल अजय सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मंगलवारा थाना इलाके में स्थित फ्लैट पर उनका शव मिला। घटना के समय वह घर में अकेले था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। बुधवार सुबह जब वह CM की सिक्योरिटी में अपनी ड‌्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उन्हें ढूंढते हुए उसके रिश्तेदार अजय के फ्लैट पर गए। वहां उसकी लाश मिली। इसके बाद रिश्तेदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने विदिशा में रहने वाले उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

पुलिस ने बताया कि CM सिक्योरिटी में अजय की ड्यूटी बुधवार को सुबह लगाई गई थी। ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने पर सुरक्षा कार्यालय से फोन किया गया, लेकिन अजय ने फोन नहीं उठाया। अजय के परिजन को फोन लगाया तो उन्होंने भोपाल के पटेल नगर में ही रहने वाले रिश्तेदार (कॉन्स्टेबल) को इसकी जानकारी दी। उन्होंने भी अजय को फोन लगाया तो मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वे अजय के फ्लैट पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। पीछे की खिड़की से देखा तो अजय की बॉडी नीचे पड़ी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना मंगलवारा पुलिस को दी।

9 साल पहले नौकरी जॉइन की थी
पुलिस ने बताया कि 31 साल के अजय सिंह सेंगर ने 2012 में 10वीं बटालियन सागर में नौकरी जॉइन की थी। फिलहाल, वे CM सिक्योरिटी में तैनात थे। अजय सेंगर परिवार के साथ तुलसी टॉवर पटेल नगर फ्लैट में 6 महीने से किराए से रहते थे। परिवार में पत्नी और एक 13 माह की बेटी है। दोनों एक सप्ताह पहले परिवार में किसी की शादी में विदिशा गए थे। अजय भी छुट्‌टी लेकर जाने वाले थे।

मंगलवारा पुलिस ने बताया कि अजय मूलत: विदिशा के शमशाबाद के रहने वाले थे। वहीं पास में ईमलिया गांव में उनका ससुराल है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

मामले की जांच की जा रही है

अजय अभी अकेला ही रह रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड के कारणाें का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

–इरशाद वली, डीआईजी, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> महंगाई डायनः </span> दाल महंगी इसलिए दोने में केवल पानी, प्याज और हरी मिर्च संग खाई सूखी रोटी

Wed Jun 30 , 2021
बढ़ती महंगाई के विरोध में टॉवर चौक पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन उज्जैन। बढ़ती महंगाईए पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस के दामों पर बेतहाशा मूल्य वृध्दि के विरोध में टावर चौक पर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजु जाटवा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने वरोध प्रदेर्शन किया। महिलाओं […]