एएसआई पति की लाश पर दावा, शव वाहन के आगे बैठी पहली पत्नी

ASI 1st Wife front of Shav vahan

दो घंटे चले ड्रामे के बाद दोनों पक्षों में बनी सहमति ताल के मुक्तिधाम में किया अंतिम संस्कार

  • कोर्ट में चल रहा था तलाक का केस
  • दूसरी पत्नी के साथ रहता था पुलिस अधिकारी

जावरा। रतलाम जिले के बरखेड़ा थाना एएसआई गोवर्धन सोलंकी की शुक्रवार शाम सडक़ दुर्घटना में मौत हो गयी। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम ताल स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जब शव को ले जाने लगे तो एएसआई की पत्नी ने दो घंटे तक ड्रामा किया।

दरअसल, एएसआई सोलंकी ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच उनकी पहली पत्नी निर्मला शव लेने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। न्यायालय में तलाक का मामला होने के कारण पुलिस ने शव देने से मना कर दिया था। इसके बाद निर्मला बवाल करते हुए शव वाहन के आगे बैठ गई और शव मृतक के भाई को दिए जाने का विरोध किया। काफी देर तक पुलिस ने समझाइश दी, लेकिन पहली पत्नी निर्मला काफी देर तक शव अपने साथ ले जाने के लिए हंगामा करती रही।

मृतक के भाई ने निर्मला को शव देने को लेकर विरोध जताया कहा कि पहली पत्नी के साथ कई साल से गोवर्धन का विवाद चल रहा था। वह उनके साथ रहता भी नहीं था। भाई दूसरी पत्नी के साथ रहता था इसलिए शव पहली पत्नी को न दिया जाए। शव को उज्जैन में अपने पैतृक गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सहमति के बाद ताल के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

बरखेड़ा खाना प्रभारी महेंद्र चौहान ने इस मामले में कहा कि एएसआई गोवर्धन सोलंकी थाना बरखेड़ा में पदस्थ थे। सडक़ दुर्घटना में उनकी मृत्यु हुई। शव और फिर अंतिम संस्कार को उनकी दोनों पत्नियां लडऩे लगीं थीं। पहली पत्नी का लंबे समय से न्यायालय में तलाक को लेकर प्रकरण चल रहा है, इसलिए हमने शव को मृतक के भाई के सुपुर्द करके अंतिम संस्कार करवाया।

Next Post

आपत्ति सुने बिना जारी कर दिया सीमाकंन का आदेश; नायब तहसीलदार चला रहे है खुद के क़ानून!

Sat Jul 3 , 2021
जावरा। राजस्व विभाग जावरा के जिम्मेदार अधिकारी सरकार के बनाए कानूनों को धता बताकर अपनी मनमानी करने पर उतारू हैं। कुछ मामलों में तो गलत कार्रवाई पर आपत्ति लगाने पर भी नियमानुसार सुनवाई किए बगैर ही अधिकारी फैसले दे रहे हैं। ताजा मामला ग्राम लोद का है। यहां के मामले […]