सड़क के मामले में उज्जैन को मिली तीन बड़ी सौगात

उज्जैन, अग्निपथ। सड़क परिवहन के लिहाज से उज्जैन के खाते में मंगलवार को तीन बड़ी उपलब्धियां आई है। उज्जैन से नागदा के टू-लेन रोड को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है, इसके अलावा देवास रोड पर नागझिरी से दताना तक का रोड भी फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। तीसरी और सबसे बड़ी उपलब्धि उज्जैन से पीथमपुर तक का नया रोड स्वीकृत हो जाने की है। इसे भारतमाता फेस-2 में शामिल किया जाएगा।

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने मंगलवार को इन तीनों ही सड़कों की मंजूरी मिलने संबंधी सूचना साझा की है। सोमवार को सांसद फिरोजिया ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद फिरोजिया नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ हुई केंद्रीय मंत्री की बैठक में भी शामिल हुए थे। यह बैठक खासतौर पर उज्जैन-इंदौर संसदीय क्षेत्र में चल रहे एनएचएआई के विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे। दोनों ही संसदीय क्षेत्र में जारी एनएचएआई के कार्यो की समीक्षा के दौरान सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने सांसदो की बात सुनी और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

57 किलोमीटर, तरक्की के 55 मिनट
57 किलोमीटर लंबे उज्जैन से पीथमपुर इंडस्ट्रीयल एरिया तक नई सड़क बनाए जाने के प्रस्ताव से जुड़ी खबर दैनिक अग्निपथ में ही सबसे पहले प्रकाशित की गई थी। सांसद फिरोजिया ने पिछले महीने 27 जुलाई को एनएचएआई के आरओ विवेक जायसवाल को इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव सौंपा था। उज्जैन-पीथमपुर फोरलेन रोड़ बनने पर दोनों जगहों की दूरी महज 55 मिनिट की रह जाएगी। चिंतामण जवासिया में यह रोड देवास-बदनावर बायपास से आकर मिलेगा। इस सड़क के निर्माण के बाद उज्जैन में प्रत्यक्ष तौर पर 10 हजार से ज्यादा नए रोजगार पैदा होंगे। पीथमपुर को भी इंदौर के मुकाबले सस्ते श्रमिक उपलब्ध हो जाएंगे।

तीन सड़क, रफ्तार होगी बेधड़क
1- स्टेट हाइवे नंबर 17, उज्जैन से नागदा होते हुए जावरा तक के 90 किलोमीटर के टू लेन को फोरलेन बनाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद फिरोजिया ने इस रोड पर अंधे मोड़ होने के कारण आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी दी।
2- उज्जैन से चिंतामन जवासिया तालोद, गौतमपुरा होते हुए पीथमपुर तक के नए मार्ग निर्माण को केंद्रीय मंत्री ने सहमति दी है। यह रोड भारत माला फेस-2 योजना में शामिल होगा।
3- देवास-बदनावर हाइवे दताना से बायपास की ओर चला जाएगा। तीन बत्ती चौराहे से नागझिरी तक का रोड फोरलेन है। नागझिरी से दताना के बीच का हिस्सा फोरलेने होने से शेष रह गया था। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी भी प्लानिंग बनाने को कहा है।

ये भी पढ़े:तरक्की की नई राह : उज्जैन से पीथमपुर 55 मिनट मेें पहुंचाने वाले नए फोरलेन का प्रस्ताव भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवदर्शन पर गये उज्जैन जिले के लोगों की दुर्घटना, 12 की दर्दनाक मौत

Tue Aug 31 , 2021
केंद्र व राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 2-2 लाख रुपए मुआवजा घट्टिया तहसील के दर्शनार्थी गए थे करणीमाता, लौटते वक्त जीप टकरा गई ट्राले से, सज्जनखेड़ा-दौलतपुर में शोक उज्जैन, अग्निपथ। राजस्थान में नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे में उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के […]