शुक्र और मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन चार राशियों के लिए होगा लाभदायक

नई दिल्ली। सितंबर महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से खास है। इस महीने में मंगल और शुक्र समेत कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। 6 सितंबर को मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे और 22 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। जबकि शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 2 अक्टूबर तक रहेंगे। दोनों का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लाभकारी और कुछ के लिए कष्टकारी साबित होगा। जानिए किन राशि वालों के लिए ये गोचर साबित होगा लाभकारी-

मेष-  मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन निवेश के लिए भी समय उत्तम है। सेहत संबंधी परेशानियां भी दूर होंगी। व्यापारियों को मुनाफे के योग बनेंगे।

वृषभ- आपके लिए ये गोचर शुभ परिणाम लेकर आएंगे। इस दौरान आपको धन लाभ के योग बनेंगे। आफको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों संग रिश्ते मजबूत होंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान आप धन संचय कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए यह गोचर काल शुभ साबित होगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको लाभ हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल आसार दिखाई पड़ रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। सेहत का विशेष ख्याल रखें।

धनु- धनु राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। इस दौरान आप पर काम का बोझ रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। गोचर काल में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा। सेहत का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत ने तालिबान से बात की तो पाकिस्तान को मिर्ची लग गई, कहा- अफगानिस्तान में अशांति फैलाता रहा है इंडिया

Wed Sep 1 , 2021
नई दिल्ली। भारत ने आधिकारिक तौर पर 31 अगस्त को पहली बार तालिबान से बातचीत की है और इस बातचीत से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। पाकिस्तान इस बात से परेशान हुए जा रहा है कि भारत और तालिबान बातचीत क्यों कर रहे हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे […]