नागौर में जीप हादसा : पति-पत्नी की एक ही चिता पर अंत्येष्टि; दो गांवों में जली नौ चिताए

दौलतपुर में गांव में एक साथ 6 लोगों का अंतिम संस्कार

उज्जैन। राजस्थान के नागौर में हुए हादसे में मृत लोगों के शव बुधवार को उज्जैन पहुंच गए। शव जैसे ही दौलतपुर और सजनखेड़ा गांवों में पहुंचे, तो चीख-पुकार मच गई। परिवार वाले बदहवास हो गए। गांव वालों की आंखें नम हो गई। गांव में अंतिम संस्कार की पहले ही तैयारी कर ली गई थी। सजन खेड़ा में एक साथ 6 चिताएं जलीं। वहीं दौलतपुरा में पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया है। दौलतपुर में एक ही परिवार के तीन तो सजनगढ़ में एक ही परिवार के चार और दो अन्य परिवारों के सदस्यों के शव लाए गए थे। दो शवों को आगर और एक को तराना पहुंचाया गया।

बता दें कि उज्जैन की घट्टिया के दो गांवों से 40 लोग राजस्थान के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए दो गाडिय़ों से गए थे। इसमें से 18 लोगों से भरी तूफान जीप को राजस्थान में नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी, 6 लोग घायल हो गए थे।

राजस्थान में मृतकों का पीएम करने के बाद शवों को शाम को रवाना किया गया। सभी 12 मृतकों के शव बुधवार दोपहर करीब 1 बजे गांव पहुंचे। एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि सफर करीब 750 किमी लंबा था और एंबुलेंस में शव रखे थे, इस वजह से गाडिय़ों को धीमी गति से ही लाया गया। एंबुलेंस आने के पहले ही मृतकों के परिजनों के यहां ग्रामीणों व रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। साथ ही अंतिम संस्कार की भी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। दौलतपुर में केशर बाई और उसके पति बाबूलाल का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया है।

छह का चल रहा है इलाज
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में घायल हुए छह अन्य मरीजों का उपचार वहीं अस्पताल में किया जा रहा है। उनके उपचार को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि हम लगातार वहां के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के संपर्क में हैं। छह में से तीन को चोट अधिक लगी है, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं। सभी का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:बेटी ने कहा-मम्मी तुम तो जाओ, ऐसा मौका फिर नहीं आएगा, यही आखिरी सफर बना

यह भी पढ़े: देवदर्शन पर गये उज्जैन जिले के लोगों की दुर्घटना, 12 की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शुरू हुआ स्मार्ट सिटी का स्वीमिंग पूल

Wed Sep 1 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड स्थित नगर निगम परिसर में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा तैयार किया गया स्वीमिंग पूल तैराकों के लिए खोल दिया गया है। यहां फिलहाल वे ही खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे, जिन्हें कोरोनारोधी वैक्सीन के दोनों डोज लगे है। आम नागरिकों के लिए इसे अभी नहीं खोला गया […]