शुरू हुआ स्मार्ट सिटी का स्वीमिंग पूल

उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड स्थित नगर निगम परिसर में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा तैयार किया गया स्वीमिंग पूल तैराकों के लिए खोल दिया गया है। यहां फिलहाल वे ही खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे, जिन्हें कोरोनारोधी वैक्सीन के दोनों डोज लगे है। आम नागरिकों के लिए इसे अभी नहीं खोला गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल का बुधवार को भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, उच्च शिक्षा मंत्री और दक्षिण क्षेत्र के विधायक डा. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। उनके साथ विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन भी मौजूद थे। दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने खिलाडिय़ों के साथ पूल में गोते भी लगाए। नगर निगम परिसर में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा 11 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल तैयार किया गया है।

9 दिसंबर 2019 को इसका शुभारंभ हो चुका था, कुछ महीनों पूल चला भी लेकिन फिर मार्च 2020 कोरोना की वजह से इसे बंद करना पड़ा। इस कैंपस में ओलंपिक साइज पूल के अलावा किड्स पूल भी बना है। पूल को दोबारा बुधवार से खिलाडिय़ों की प्रैक्टिस के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल पूल सुबह 6 से 9 और शाम 5 से 8 बजे के बीच खुला रहेगा। उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने कहा हमारे पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल होने के बाद भी छात्र प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे। अब कोरोना का संक्रमण कम हो गया है। इसलिए इसे केवल प्रेक्टिस करने वालों के लिए खोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्महत्या के लिए किया मजबूर, सात को कैद की सजा

Wed Sep 1 , 2021
सूदखोरों से परेशान होकर दी थी जान शाजापुर, अग्निपथ। आत्महत्या के लिए पे्ररित करने के मामले में कोर्ट ने 7 आरोपियों को दोषी पाते हुए तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है।एडीपीओ सचिन रायकवार ने बताया कि न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र […]