वीडी मार्केट सहकारी बैंक के अध्यक्ष का शनिवार को चुनाव

चार नाम राजेश माहेश्वरी, रामनिवास गुप्ता, दिलीप बरबोटा और शैलेष कलवाडिया सामने आए

उज्जैन। विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का शनिवार (4 सितंबर) चुनाव होगा। शुक्रवार देर रात तक अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा चलती रही। परन्तु नाम का खुलासा नहीं हो पाया। बताया जाता है कि अध्यक्ष के प्रबल दावेदारों में सबसे ज्यादा मतों से जीते राजेश माहेश्वरी, रामनिवास गुप्ता, दिलीप बरबोटा और शैलेष कलवाडिया का नाम शामिल है।

इसका कारण एक पैनल के नौ सदस्यों के जीतने को बताया जा रहा है। सभी नौ सदस्यों के बीच समन्वय पैनल के सदस्य सामंजस्य बनाने की कोशिश देर रात तक कर रहे थे। जबकि विश्वास पैनल के तीन सदस्यों का कहना है कि सुबह तक सभी सदस्यों में सहमति बन जाएगी। सुबह 11 बजे चुनाव की नौबत नहीं आएगी।

उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त की देर रात आए परिणाम में भारी उलटफेर से मार्केट के व्यापारी भी भौंचक हैं। क्योंकि साढ़े दस बजे तक जो रिजल्ट सामने आया था, उससे व्यापारी परिणाम का आकंलन कर चुके थे, परन्तु बाद में परिणाम बिलकुल उलट ही आए।

सबसे ज्यादा वोट राजेश माहेश्वरी 1442 को मिले। राजेश गर्ग को 1353, राकेश वनवट को 1269 वोट मिले। दिलीप बरबोटा को 1105, रामविलास गुप्ता को 1089, मनोज बोहरा को 1064 वोट और आलोक अग्रवाल को 979 वोट मिले। जबकि नरेंद्र सोगानी 1059, शैलेष कड़वाडिय़ा 973, सुनीता पलोड़ 1126, रिकिता चौधरी 1341 वोट मिले।

चार पदों पर होना है चुनाव

वीडी मार्केट सहकारी बैंक के अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष,एक जिला प्रतिनिधि का चयन होगा। इनके लिए वीडी मार्केट में तीन बैठकें हो चुकी है। परन्तु नाम को लेकर कोई एकमत नहीं हो पाया था। व्यापारियों के सामने सबसे ज्यादा मतों से जीते राजेश माहेश्वरी को अध्यक्ष बनाए जाने का दवाब है। इस दावे को लेकर सभी सहमत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाही सवारी परंपरागत मार्ग से निकालने की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri Sep 3 , 2021
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी परंपरागत मार्ग पर ही निकले की मांग को लेकर दौलत गंज सराफा एवं महाराज वाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें 2000 से ज्यादा श्रदलु शामिल हुए। उक्त जानकारी संयोजक माया राजेश त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान […]