शाही सवारी परंपरागत मार्ग से निकालने की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी परंपरागत मार्ग पर ही निकले की मांग को लेकर दौलत गंज सराफा एवं महाराज वाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें 2000 से ज्यादा श्रदलु शामिल हुए।

उक्त जानकारी संयोजक माया राजेश त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान कार्तिक चौक से सत्यनारायण मंदिर टंकी चौराहा, तेलीवाड़ा, सर्राफा होते हुए गुजरी चौराहे पर समाप्त हुआ अभियान में 2000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए एवं अपनी भावनाओं को जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान श्रवण शर्मा , अरुण वर्मा ,संजय विनायका, अशफानउल्ला खान, प्रकाश शर्मा, पंकज सोलंकी, अयूब कुरेशी, दीपक बाला, विनोद धौलपुरिया, तेजकरण परमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुनील बंसल, ओम रामी, शकुंतला मेहर, योगेश साद, विक्की मराठा , विनय मालवीय, राहुल गोहर, आलम लाला ,अनवर ताज, बिल्लू कुरेशी, बाबू भाई आदि उपस्थित हुए ।

राहुल ने महाकाल को लेकर किया ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाकाल दर्शन को लेकर ट्वीट किया है। इससे कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। शहर में कांग्रेस के कई धड़े अलग-अलग सवारी मार्ग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन छोटे मार्ग से सवारी निकालने को लेकर अड़ा हुआ है। इससे आम लोगों को दर्शन नहीं मिल पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पापों का प्रायश्चित, आगे न करने के संकल्प का पर्व है पर्युषण

Fri Sep 3 , 2021
श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व शुरू, खाराकुआ पेढ़ी मंदिर पर आचार्य श्री मुक्त सागर सूरी ने बताये पांच कर्तव्य उज्जैन। वर्ष भर हमारे द्वारा जो भी पाप व कर्म बंध किए जाते हैं उनके प्रायश्चित व आगे ऐसा न करने का संकल्प लेने का पर्व है पर्यूषण। पाप को […]