महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था:VIP दर्शन के लिए नया प्रोटोकॉल कार्यालय बनेगा; नया ई-पास भी घर बैठे बनवा सकेंगे, 100 रुपए लगेगी फीस

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में अब जल्द ही VIP श्रद्धालु और प्रोटोकॉल के पात्र महाकाल भक्त घर बैठे 100 रुपए जमा करके E-पास बनवा कर दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही नया प्रोटोकॉल ऑफिस भी बनाया जाएगा। नया प्रोटोकॉल कार्यालय हरी फाटक ब्रिज के नीचे ग्रामीण हाट बाजार में तैयार हो रहा है। इसके तैयार होने के बाद ही ई-पास की नई व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी। प्रोटोकॉल कार्यालय बनने के बाद श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी।

प्रोटोकॉल दर्शन को और सुगम बनाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह अब जल्द ही हरी फाटक ब्रिज के नीचे ग्रामीण हाट बाजार में प्रोटोकॉल ऑफिस खोलने जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा प्रोटोकॉल के पात्र लोगों को नए कार्यालय से पास जारी किए जाएंगे। प्रोटोकॉल वाले लोग कार्यालय में जाकर 100 रुपए जमा कराकर पास ले सकेंगे। इस पास में नाम मोबाइल नंबर और टोकन नंबर भी अंकित होगा, लेकिन जो लोग कार्यालय में जाना नहीं चाहते या किसी कारण जा नहीं सकते उनके लिए E-पास की सुविधा होगी। इसमें श्रद्धालु घर बैठे ऐप के माध्यम से अपना प्रोटोकॉल का ई-पास 100 रुपए ऑनलाइन जमा करके निकाल सकेंगे।

इस ई-पास में नाम, टोकन नंबर, जिस गेट से प्रवेश किया जाना है उसका उल्लेख सहित अन्य जानकरी रहेगी। ई-पास का प्रिंट लेकर भी श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि इस तरह की सुविधा से प्रोटोकॉल पात्र भक्तों को सुविधा मिलेगी, प्रोटोकॉल के नाम पर चल रही अनियमितता पर लगाम लगेगी और मंदिर में इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

इन लोगों को मिलता है प्रोटोकॉल
महाकालेश्वर मंदिर में दुनिया भर से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। इनमें से कई VIP प्रोटोकॉल से दर्शन की व्यवस्था मंदिर समिति ने की है। इनमें साधु संत, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, राजनेता, मीडिया, मंदिर के पुजारी परिवार सहित खास लोगों को प्रोटोकॉल मिलता है। इन सभी श्रेणी के लोगों को ई-पास मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुना में सरकारी चावल से भरे ट्रक ने 14 साल के साइकिल सवार बच्चे को रौंदा

Sat Sep 4 , 2021
भीड़ ने अफसरों की गाड़ियों के कांच फोड़े; ड्राइवर जान बचाकर भागा गुना। राघौगढ़ नगर में शनिवार सुबह एक ट्रक से कुचलकर साइकल सवार बालक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन को भी लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा […]