गुना में सरकारी चावल से भरे ट्रक ने 14 साल के साइकिल सवार बच्चे को रौंदा

भीड़ ने अफसरों की गाड़ियों के कांच फोड़े; ड्राइवर जान बचाकर भागा

गुना। राघौगढ़ नगर में शनिवार सुबह एक ट्रक से कुचलकर साइकल सवार बालक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन को भी लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा है। लोगों ने प्रशसन की गाड़ियों के कांच भी फोड़ दिए। लोगों ने खराब सड़कों की समस्या से भी प्रशासन से शिकायत की। ट्रक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का चावल लेकर जा रहा था।

घटना शनिवार सुबह 8 बजे के आसपास की है। गोदाम से ट्रक PDS का चावल लेकर राघोगढ़ की राशन दुकानों पर सप्लाई करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान नगर में घुसते ही बस स्टैंड के पास एक बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना में रितिक (14) पुत्र रामप्रसाद सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राघोगढ़ नगर के बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। शहर में बाहर से सामान लेकर अंदर आ रहे अज्ञात ट्रक ने एक साइकिल सवार बालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों की भीड़ ने मौके पर ही ट्रक में आग लगा दी। पुलिस व प्रशासन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक जल चुका था।

SP राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। ट्रक में कितना चावल भरा हुआ था और कितना जल गया, यह खाद्य विभाग की टीम जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीसरी लहर की आहट:देश में बीते 12 में से 11 दिन कोरोना के एक्टिव केस बढ़े, पॉजिटिविटी रेट भी दोगुना हुआ

Sat Sep 4 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना के आंकड़े तीसरी लहर शुरू होने का संकेत दे रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,667 नए मरीजों की पहचान हुई। 36,422 ठीक हुए और 342 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5,898 […]