खरगोन से बेचने के लिए लाए थे शराब, एक को जेल भेजा, दूसरा शाम को धराया

उज्जैन,अग्निपथ। शहर के दो बदमाश शराब बेचने के लिए खरगौन से कार में ला रहे थे। नीलगंगा पुलिस ने बडऩगर बायपास से शराब के साथ पकड़ाए युवक को रविवार दोपहर जेल भेज दिया। मौके से फरार उसका दूसरा साथी भी शाम को गिरफ्त में आ गया।

धन्नालाल की चाल निवासी विज्जू उर्फ विजय सैनी व जयसिंहपुरा स्थित गणेश कॉलोनी निवासी अर्जुन पिता बंशीलाल कहार (21) आदतन बदमाश है। विज्जू अवैध शराब का धंधा भी करता है। इसलिए शनिवार देर रात दोनों अल्टो कार एमपी 09 सीवाय 5306 में बडऩगर की ओर से शराब ला रहे था। सूचना पर पुलिस ने दाउदखेड़ी फंटे पर कार को घेर लिया। मौके से विज्जू भाग गया। तलाशी में करीब 55 हजार रुपए कीमत की 13 पेटी देशी शराब बरामद होने पर पुलिस ने कार जब्त कर अर्जुन को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया। उसके द्वारा खरगोन से शराब लाना कबूलने पर रविवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। बाद में खोजबीन की और शाम को अज्जू को भी दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के बाद उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।

 

पिस्टल के साथ पकड़ाए बदमाश

उज्जैन,अग्निपथ। नीलगंगा पुलिस ने रविवार रात करीब आधा दर्जन बदमाशों को पिस्टल के साथ पकड़ा है। देर रात तक पुलिस मामले में छानबीन करती रही। सूत्रों के अनुसार टीआई तरुण कुरील को सूचना मिली थी कि आधा दर्जन से अधिक बदमाश पिस्टल लेकर अपराध के इरादे से घूम रहे हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी कर युवकों को पकड़ा और तलाशी ली तो ३-४ पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि बदमाश पिस्टल कहां से लाए और लेकर घूमने की वजह क्या है। टीआई कुरील ने बदमाशों को पकडऩे की पुष्टि की है, लेकिन जांच के बाद खुलासे का कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव 21 सिंतबर को हो सकते, फैसला 9 सितंबर को होगा

Sun Sep 5 , 2021
चुनाव अधिकारी 9 सितंबर को प्रेसवार्ता में फायनल तारीख बताएंगे उज्जैन. अग्निपथ। बार एसोसिएशन के चुनाव 21 सितंबर तक हो सकते हैं। तारीख की घोषणा चुनाव अधिकारी 9 सितंबर को करेंगे। इस माह में अनिवार्य रूप से चुनाव कराए जाना है। मप्र अभिभाषक संघ ने इसके निर्देश दिए हैं। इस […]