उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव 21 सिंतबर को हो सकते, फैसला 9 सितंबर को होगा

चुनाव अधिकारी 9 सितंबर को प्रेसवार्ता में फायनल तारीख बताएंगे

उज्जैन. अग्निपथ। बार एसोसिएशन के चुनाव 21 सितंबर तक हो सकते हैं। तारीख की घोषणा चुनाव अधिकारी 9 सितंबर को करेंगे। इस माह में अनिवार्य रूप से चुनाव कराए जाना है। मप्र अभिभाषक संघ ने इसके निर्देश दिए हैं। इस संबंध में चुनाव अधिकारी विकास कपूर और निलेश योगी ने देते हुए बताया कि 9 सितंबर को मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव की घोषणा की जाएगी। इसी दिन से आचार संहिता भी लग जाएगी। चुनाव किस तरह से होगा और उसकी आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी, इसकी विस्तृत जानकारी भी वे इसी दिन देंगे। स्टेट बार कौंसिल के निर्देश के मुताबिक 30 सितंबर से पहले उज्जैन में बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाना अनिवार्य हैं।

पहले 15 अप्रैल को होना था मतदान

पूर्व में बार एसोसिएशन ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था, इसके मुताबिक 22 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होना था, 24 मार्च को आपत्तियां मांगी गई थी। 25 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना था और 26 मार्च से नामांकन किया जाना था। 27 मार्च को शाम चार बजे तक नामांकन फार्म जमा कराए जा सकते थे। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 3 अप्रैल को होना था और 15 अप्रैल को मतदान का दिन तय किया गया था। परन्तु कोरोना का प्रकोप बढऩे की वजह से चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।

चुनाव जहां से स्थगित किए गए थे वहीं से शुरू होंगे

इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव का कहना है कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का अधिकार बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारियों को हैं। वे चुनाव कराए जाने का फैसला करेंगे। हालांकि जहां से चुनाव की प्रक्रिया को स्थगित किया गया था, वहीं से चुनाव का आगे बढ़ाया जाएगा। इसके तहत जो दावेदार नामांकन जमा कर चुके थे, वे ही अब चुनाव में भाग ले सकेंगे। इस बार केवल चुनाव कराए जाना है। बाकी प्रक्रिया तो पूर्व हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर असमंजस, देर से जारी की सूचना

Sun Sep 5 , 2021
शाही सवारी और स्नान के चलते बड़ी संख्या में उमड़ेंगे आमजन उज्जैन, अग्निपथ। शाही सवारी के साथ-साथ आज सोमवती अमावस्या का स्नान भी होगा। हालांकि जिला प्रशासन ने काफी देर बाद रामघाट सहित शिप्रा के अन्य घाटों पर सोमवती अमावस्या के स्नान पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन आदेश देर से […]