प्रदेश में उज्जैन को नंबर 1 लाने के संकल्प के साथ किया सीएमएचओ का स्वागत

उज्जैन। प्रदेश में उज्जैन जिले को नंबर 1 पर लाने के संकल्प के साथ बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा नवागत सीएमएचओ का स्वागत किया साथ ही समस्त एएनएम को अनमोल टेबलेट से मुक्त किये जाने की मांग की। इसके साथ ही अनुरोध किया कि सभी कर्मचारियों के समयमान समय पर लगाये जायेए हड़ताल अवधि 8 मार्च 2016 से 15 मार्च 2016 कुल 8 दिवस का वेतन जो सीएमएचओ कार्यालय से स्वीकृत है दिलाये जाएं।

संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष एमआर मंसूरीए संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र अहिरवार व संभागीय सचिव संजय सिसौदिया के नेतृत्व में एवं कोषाध्यक्ष सागर सर्राठे, जिला प्रवक्ता संजय पुरैय्या, मंजू वर्मा, रूक्मणी खेर की विशेष उपस्थिति में सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा का माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। एमआर मंसूरी ने बताया कि जिलेए राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम व सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं को सशक्त रूप से संचालित करते हुए उज्जैन जिले को प्रदेश में नंबर 1 पर लाने के लिए जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी दृढ़ संकल्पित हैं। इस हेतु संगठन नवागत सीएमएचओ से वाजिब सहयोग के लिए अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेढ़ साल बाद फिर से शुरू हुई कक्षाएं,नए उत्साह के साथ विद्यालय में बच्चों का आगमन

Mon Sep 6 , 2021
उज्जैन। अक्षत इंटरनेशनल स्कूल मे सोमवार की सुबह एक खुशनुमा अहसास के साथ शुरू हुई। विद्यालय बिना विद्यार्थियों के सूना ही होता है, आज से विद्यालय में कक्षा 6टी से लेकर 8वी के विद्यार्थियों ने भी एक नए जोश और उत्साह के साथ स्कूल मे आए। इसी वजह से विद्यार्थियों […]