उज्जैन। अक्षत इंटरनेशनल स्कूल मे सोमवार की सुबह एक खुशनुमा अहसास के साथ शुरू हुई। विद्यालय बिना विद्यार्थियों के सूना ही होता है, आज से विद्यालय में कक्षा 6टी से लेकर 8वी के विद्यार्थियों ने भी एक नए जोश और उत्साह के साथ स्कूल मे आए। इसी वजह से विद्यार्थियों के आने से शिक्षकों में भी एक नया रंग था। उनके लिए तो विद्यार्थियों का आना ही बेस्ट टीचर्स डे गिफ्ट हुआ है। पूरे कोविड प्रोटोकॉल के साथ विद्यार्थियों का प्रवेश किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग, सेनीटाइजर और सामाजिक दूरी बनाकर बच्चों की कक्षाएं लगाई गई। विद्यालय को दिवाली की तरह सजाया गया और स्कूल बसें रंगबिरंगे गुब्बारों से सजा विद्यार्थियों को लेने के लिए भेजी गईए थी। इस अवसर पर अक्षत परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
Next Post
सोमवती कुंड-रामघाट पर उमड़ा स्नान के लिए आस्था का सैलाब
Mon Sep 6 , 2021
जिला प्रशासन की अपील धरी रह गई, उदया तिथि में होने के कारण आज कुश ग्रहणी अमावस्या उज्जैन, अग्निपथ। जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद रामघाट और शिप्रा के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। प्रतिबंध की सूचना देर से जारी किए जाने के चलते सुबह से ही स्नान […]
यह भी पढ़ें
- 5 years ago
अच्छी खबर : पुलिस देगी दीपावली गिफ्ट
- 2 years ago
महाकाल दर्शन के लिये नहीं जायेंगे उपराष्ट्रपति
- 2 years ago
सरस्वती नगर में बदमाशों ने बाइक जलाई